फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   वैशाली में पिटाई मामले में भाजपा नेता समेत तीन गिरफ्तार

वैशाली में पिटाई मामले में भाजपा नेता समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 17 Jun 2017 12:11 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
वैशाली में पिटाई मामले में भाजपा नेता समेत तीन गिरफ्तार
भाजपा नेता समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

वैशाली सेक्टर-दो में अतिक्रमण की शिकायत करने वालों से मारपीट के मामले में इंदिरापुरम पुलिस ने भाजपा नेता समेत तीन नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

पुलिस ने शुक्रवार को तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। वहीं, दुकानदारों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए इंदिरापुरम थाना पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


एसएचओ इंदिरापुरम प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित व्यापारी केदार सिंह मेहता और अशोक तिवारी की तहरीर पर भाजपा नेता मनोज गोयल, बदले नागर, डब्लू मियां व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पीड़ित केदार सिंह मेहता ने बताया कि उनका और अशोक तिवारी का मेडिकल हो गया है। एक्स - रे होना बाकी है। शुक्रवार को अशोक एक्स-रे कराने गए थे, किन्हीं कारणों से नहीं हो पाया। शनिवार को दोनों लोग एक्स-रे कराएंगे।

बता दें कि वैशाली सेक्टर- दो में हुए अतिक्रमण की केदार सिंह मेहता और अशोक तिवारी ने नगर निगम में शिकायत की थी। बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची। इस दौरान दुकानदारों ने केदार सिंह मेहता और अशोक तिवारी की जमकर पिटाई की थी।


मनोज गोयल व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर दर्जन भर व्यापारी शुक्रवार दोपहर इंदिरापुरम थाना पहुंचे। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी ओर से दी गई तहरीर पर कार्रवाई नहीं की। उन्होंने पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से करने की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed