{"_id":"5a1877bc4f1c1b87698bd9aa","slug":"61511552956-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"65 लाख दिलाने के नाम पर 15 रुपये ठगे -Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
65 लाख दिलाने के नाम पर 15 रुपये ठगे -Ghaziabad city
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधार रकम दिलवाने के
नाम पर 15 लाख ठगे
- एड एजेंसी के संचालक ने सेल्स एग्जीक्यूटिव के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
गाजियाबाद।
राजनगर एक्सटेंशन निवासी विज्ञापन एजेंसी के संचालक ने बिल्डर के एक कर्मचारी पर 15 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कर्मचारी ने बिल्डर से उनके फंसे हुए 65 लाख रुपये दिलवाने का झांसा दिया था। इसकी एवज में उन्होंने उसे 15 लाख रुपये दिए थे। अब वह न रुपये दिला रहा है और न ही खुद 15 लाख रुपये लौटा रहा है। उन्होंने सिहानी गेट थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
राजनगर एक्सटेंशन की क्लासिक रेजीडेंसी सोसायटी में रहने वाले पुष्पेंद्र सिंह नाउस ब्रांड सोल्यूशन के नाम से विज्ञापन फर्म चलाते हैं। उनकी फर्म प्राइवेट कंपनियों से विज्ञापन के कांट्रेक्ट लेती है। पुष्पेंद्र का कहना है कि 2014-2016 तक उन्होंने एक बिल्डर से 65 लाख रुपये में एड का कांट्रेक्ट लिया था। बिल्डर ने विज्ञापन तो करा लिया, लेकिन पेमेंट नहीं किया। इस पर बिल्डर के ही एक सेल्स एग्जीक्यूटिव हिमांशु ने उनकी फंसी हुई 65 लाख रुपये भुगतान कराने का दावा किया। इसकी एवज में उसने 15 लाख रुपये मांगे। पुष्पेंद्र के मुताबिक उन्होंने हिमांशु को 15 लाख रुपये का भुगतान कर दिया, लेकिन अब न भुगतान मिला और न ही वह 15 लाख की रकम लौटा रहा है। अब वह फरार है। पुष्पेंद्र ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत एसएसपी से भी की थी। अब सिहानी गेट थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिहानी गेट थाना प्रभारी विनोद कुमार पांडेय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।