फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   60 thousand robbed at gun point in the ATM cabin

एटीएम केबिन में गनप्वाइंट पर 60 हजार लूटे

Sun, 23 Oct 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 23 Oct 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
60 thousand robbed at gun point in the ATM cabin
अपराध - फोटो : अमर उजाला

भोपुरा में एटीएम केबिन के अंदर एक बुजुर्ग को दिनदहाड़े गनप्वाइंट पर लेकर एक बदमाश ने 60 हजार रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश बुजुर्ग को धक्का देकर भाग निकला। बुजुर्ग ने थाना साहिबाबाद में लूट की शिकायत दी है।गगन विहार निवासी लक्ष्मी नारायण (65) शनिवार दोपहर करीब 12 बजे भोपुरा के पास एक एटीएम से रकम निकालने गए थे।

विज्ञापन


एटीएम केबिन के बाहर एक युवक खड़ा था। पूछने पर उसने खुद को सुरक्षा गार्ड बताया। इसके बाद लक्ष्मी नारायण एटीएम से रकम की निकासी करने लगे। रकम निकासी कर जब वह रुपये गिन ही रहे थे तभी युवक ने केबिन के अंदर आकर उन पर तमंचा तान दिया।
विज्ञापन


इसके बाद शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर बदमाश ने उनसे तीन बार में  60 हजार रुपये निकलवा लिए। वारदात के बाद बदमाश बुजुर्ग को धक्का देकर भाग निकला। बुजुर्ग ने एटीएम से बाहर आकर शोर मचाया, लेकिन बदमाश भाग चुका था। मौके पर आसापस के लोग इकठ्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ साहिबाबाद सुरेंद्र यादव ने बताया कि एटीएम सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है। जल्द ही बदमाश को पकड़ लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed