{"_id":"580ba3df4f1c1b726b7069c9","slug":"60-thousand-robbed-at-gun-point-in-the-atm-cabin","type":"story","status":"publish","title_hn":" एटीएम केबिन में गनप्वाइंट पर 60 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम केबिन में गनप्वाइंट पर 60 हजार लूटे
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 23 Oct 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपुरा में एटीएम केबिन के अंदर एक बुजुर्ग को दिनदहाड़े गनप्वाइंट पर लेकर एक बदमाश ने 60 हजार रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश बुजुर्ग को धक्का देकर भाग निकला। बुजुर्ग ने थाना साहिबाबाद में लूट की शिकायत दी है।गगन विहार निवासी लक्ष्मी नारायण (65) शनिवार दोपहर करीब 12 बजे भोपुरा के पास एक एटीएम से रकम निकालने गए थे।
विज्ञापन
एटीएम केबिन के बाहर एक युवक खड़ा था। पूछने पर उसने खुद को सुरक्षा गार्ड बताया। इसके बाद लक्ष्मी नारायण एटीएम से रकम की निकासी करने लगे। रकम निकासी कर जब वह रुपये गिन ही रहे थे तभी युवक ने केबिन के अंदर आकर उन पर तमंचा तान दिया।
विज्ञापन
इसके बाद शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर बदमाश ने उनसे तीन बार में 60 हजार रुपये निकलवा लिए। वारदात के बाद बदमाश बुजुर्ग को धक्का देकर भाग निकला। बुजुर्ग ने एटीएम से बाहर आकर शोर मचाया, लेकिन बदमाश भाग चुका था। मौके पर आसापस के लोग इकठ्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
एसओ साहिबाबाद सुरेंद्र यादव ने बताया कि एटीएम सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है। जल्द ही बदमाश को पकड़ लिया जाएगा।