फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   आढ़ती की दुकान से 1.30 लाख रुपये चोरी

आढ़ती की दुकान से 1.30 लाख रुपये चोरी

Fri, 19 Oct 2018 01:30 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
आढ़ती की दुकान से 1.30 लाख रुपये चोरी
आढ़ती की दुकान से 1.30 लाख रुपये चोरी
विज्ञापन

साहिबाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र के साहिबाबाद सब्जी मंडी में आढ़त में रखी अलमारी से 1.30 लाख रुपये चोरी हो गए। आढ़ती ने एक कर्मचारी पर दूसरी चाभी बनवाकर चोरी करने का आरोप लगाया है। शिकायत आने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गाजियाबाद के रईसपुर निवासी सतवीर चौधरी साहिबाबाद सब्जी मंडी में सब्जी और फल की आढ़त चलाते हैं। सतवीर ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के जब वह आढ़त पर पहुंचे तो उन्हें अलमारी का ताला खुला मिला। अलमारी में रखे 1.30 लाख रुपये गायब थे। आसपास के दुकानदारों ने उन्हें बताया कि बुधवार रात उनकी दुकान पर काम करने वाला कर्मचारी चाभी बनाने वाले एक युवक के साथ ताले से छेड़छाड़ कर रहा था। सुबह तीन से चार बजे के बीच रुपये चोरी हुए। उन्होंने बताया कि कर्मचारी फरार है। उन्होंने 100 नंबर पर चोरी की जानकारी दी। पुलिस ने पड़ताल की और थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा। सतवीर ने लिंक रोड थाने में शिकायत दी है। लिंक रोड एसएचओ बृजेश वर्मा ने बताया कि पीड़ित आढ़ती की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। कर्मचारी पर चोरी करने का आरोप है। उसे जल्द गिरफ्तार कर मामले को पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन


फरार कर्मचारी और चाभी बनाने वाले की तलाश में पुलिस
पीड़ित सतवीर चौधरी का कहना है कि उन्हें पड़ोसी दुकानदारों से पता चला है कि आरोपी कर्मचारी एक चाभी बनाने वाले को आढ़त पर लेकर आया था। लोग उसे देखकर पहचान लेंगे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालने में जुटी है। पुलिस कर्मचारी और चाभी बनाने वाले की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed