{"_id":"58387b414f1c1b242413d64b","slug":"5000-students-were-trained-in-traffic-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"5000 छात्रों को दिया यातायात नियमों का प्रशिक्षण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
5000 छात्रों को दिया यातायात नियमों का प्रशिक्षण
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 25 Nov 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
traffic rules
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस अब ग्रामीण इलाकों के छात्रों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ा रही है। मोदीनगर स्थित दो स्कूलों में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने शुक्रवार को करीब 5000 छात्रों को यातायात नियमों का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
मोदीनगर स्थित केपीबीएएस इंटर कालेज और केएन मोदी इंटर कालेज में ट्रैफिक पुलिस ने यातायात माह के दौरान छात्रों के लिए यह ट्रैफिक की पाठशाला लगाई थी। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण इलाके के छात्रों को ट्रैफिक नियमों की जानकारियां कम हैं। पुलिसकर्मियों ने छात्रों को बताया कि वह बाइक पर हमेशा हेलमेट पहनकर ही चलें।
विज्ञापन
कार में सीट बेल्ट लगाकर बैठें। एसपी ट्रैफिक ने छात्रों को समझाया कि अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं तेज गति और शराब पीकर गाड़ी चलाने के कारण होती है। उन्होंने छात्रों से अपील की गाड़ी हमेशा धीमी गति से चलाएं।
विज्ञापन
कोई तेज गति से गाड़ी चलाता है तो उसे रफ्तार कम करने के लिए कहें। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सावधानी बरतने से दुर्घटना से बचा जा सकता है।