{"_id":"56faaf9c4f1c1b054df001db","slug":"500-cctv-cameras-will-tackle-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम से निबटने को लगेंगे 500 सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम से निबटने को लगेंगे 500 सीसीटीवी कैमरे
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 29 Mar 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाम और क्राइम को कंट्रोल करने के मकसद से शहर में 500 हाईक्वालिटी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की कवायद शुरू हो गई है। ट्रैफिक पुलिस ने कैमरे लगाने के लिए 38 जगह चिन्हित की हैं।
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के लिए जो जगह चिन्हित की गई हैं, उनमें चौधरी मोड़ तिराहा, मालीवाड़ा चौक, पुराना रेलवे स्टेशन, नवयुग मार्केट पीएनबी, घंटाघर, नगर निगम कार्यालय, घूकना मोड़, तुराबनगर, पुराना बस अड्डा, लोहियानगर तिराहा, नासिरपुर फाटक, एएलटी तिराहा, आत्माराम स्टील तिराहा, कलक्ट्रेट परिसर, आधुनिक पुलिस नियंत्रण कक्ष, नेहरूनगर फाटक, आरडीसी आईसीआईसीआई बैंक, चौधरी हरिमोहन चौक, रजापुर फाटक और आरटीओ चौक।
विज्ञापन
टीएचए में यहां लगेंगे सीसीटीवी
टीएचए में मोहनगनगर चौराहा, करन गेट, मदर डेयरी चौराहा, एमफॉरयू राजेंद्र नगर, लोनी रोड कट, करहेड़ा रोड, ओशान प्लाजा, अटल चौक, काला पत्थर तिराहा, सेक्टर चार-पांच पुलिया वैशाली, डी माल चौक, साईं बाबा मंदिर, बीकानेर कट तिराहा, वैशाली कट तिराहा, डाबर तिराहा, सूर्यनगर क्रॉसिंग और रामप्रस्थ दिल्ली बॉर्डर।
विज्ञापन
यहां फिक्स और पीटीजैड कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इनकेअलावा भी कुछ और जगह चिन्हित की जा रही हैं। बता दें कि शासन की तरफ से स्मार्ट सिटी सर्विलांस सिस्टम केतहत ये कैमरे लगाए जाने हैं, जो पुलिस कंट्रोल रूम के बराबर में बनाए जाने वाले ट्रैफिक कंट्रोल रूम से अटैच होंगे।