फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   घरेलू कलह में जान देने जा रहे इंस्पेक्टर को पीआरवी ने बचाया

घरेलू कलह में जान देने जा रहे इंस्पेक्टर को पीआरवी ने बचाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
घरेलू कलह में जान देने जा रहे इंस्पेक्टर को पीआरवी ने बचाया
घरेलू कलह में जान देने जा रहे इंस्पेक्टर को पीआरवी ने बचाया
विज्ञापन


गाजियाबाद। घरेलू कलह में जान देने जा रहे इंस्पेक्टर को पीआरवी ने बचा लिया। इंस्पेक्टर के साथी अधिवक्ता ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी थी। पीआरवी के कर्मचारी इंस्पेक्टर को लेकर सिहानी गेट थाने चले आए। यहां से उन्हें मेरठ स्थित घर भेज दिया है।

क्राइम ब्रांच में तैनात एक इंस्पेक्टर घरेलू क्लेश के कारण आत्महत्या करने जा रहे थे। इसी दौरान उनके अधिवक्ता मित्र पवन कुमार का फोन पहुंच गया। उनसे बात हुई तो अधिवक्ता सारी स्थिति को भांप गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी और कहा कि क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर वैशाली मेट्रो स्टेशन पर आत्महत्या करने के लिए पहुंच गए हैं। सूचना पर पहुंची पीआरवी-2149 ने स्टेशन पर पहुंचकर इंस्पेक्टर को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर उस समय डिप्रेशन की स्थिति में थे। वह कुछ भी नहीं समझ पा रहे थे। उन्हें पीआरवी में बैठाकर पुलिसकर्मी सिहानीगेट थाने ले आए। यहां भी उनसे जानकारी की गई, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे पाए। सिहानीगेट थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि सूचना मिली थी कि वह इंस्पेक्टर कोई गलत कदम उठा सकते हैं। उन्हें तत्काल रोक लिया जाए। पुलिस ने उन्हें पहुंचकर सलामत पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर को मेरठ स्थित उनके घर छुट्टी पर भेज दिया गया है। उच्चाधिकारियों को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई थी। पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed