{"_id":"5bc8e63ebdec22697c0a837e","slug":"41539892798-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल डालकर दी जान देने की कोशिश-Cordination","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल डालकर दी जान देने की कोशिश-Cordination
Updated Fri, 19 Oct 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो किया सीज तो पेट्रोल छिड़ककर की आत्मदाह की कोशिश
मसूरी। हाइवे पर चेकिंग कर रहे टीएसआई ने बिना परमिट गाजियाबाद में ऑटो चलाने पर एक चालक का चालान काट दिया। इससे नाराज ऑटो चालक ने पहले तो पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर दबाएं। फिर फूट फूटकर रोने लगा और वहीं बैठ गया। इससे भी बात नहीं बनी, तो पेट्रोल लेकर आया और खुद पर छिड़ककर माचिस से आग लगाने लगा। हालांकि पुलिसकर्मियों और आसपास के लोगों ने उसे रोका। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
हापुड़ के लाखन गांव निवासी शेर सिंह ऑटो चालक है। उसने बताया कि वह हापुड़ में ऑटो चलता है, लेकिन कई बार ऑटो में सीएनजी डलवाने के लिए गाजियाबाद के गोविंदपुरम में आ जाता है। बृहस्पतिवार दोपहर को भी वह गोविंदपुरम से सीएनजी भराकर लौट रहा था। मसूरी बस स्टैंड के पास हापुड़ नंबर का ऑटो देखकर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। उसने ऑटो के सभी कागजात पुलिसकर्मियों को दिखाए और कहा कि उसकी मां की तबियत खराब है। वह उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराकर आया है। पुलिस ने उसकी बात नहीं मानी। टीएसआई विनोद कुमार ने चालान काटकर ऑटो को सीज कर दिया।
इससे नाराज शेर सिंह बोतल में पेट्रोल लेकर आया और पुलिसकर्मियों के सामने ही शरीर पर छिड़क लिया। इसके बाद माचिस से खुद को आग लगाने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों और आसपास के लोगों ने उसे किसी तरह रोका। पुलिस ऑटो चालक को मसूरी थाने ले गई। टीआई का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस अपनी ड्यूटी कर रही थी। एसएचओ ने बताया कि आरोपी का 151 में चालान कर दिया है। उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।