{"_id":"5af42e2d4f1c1b6d098b8ddb","slug":"41525952045-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में दिव्यांग ने साथी संग की थी युवक की हत्या-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के नशे में दिव्यांग ने साथी संग की थी युवक की हत्या-Ghaziabad city
Updated Thu, 10 May 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के नशे में दिव्यांग ने साथी संग की थी सचिन की हत्या
गाजियाबाद। मुरादनगर में कांग्रेस नेता के भतीजे सचिन की हत्या एक दिव्यांग युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर लाठी से पीट-पीटकर की थी। सचिन मानसिक रूप से कमजोर था। पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल लाठी, बाइक और मृतक की चप्पलें, आधार कार्ड आदि भी बरामद कर लिए हैं।
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि पांच मई को धनीराम का बेटा सचिन घर से उर्स मेला देखने के लिए कहकर निकला था। इसके बाद वह लापता हो गया था। अगले दिन उसका शव गंगा विहार कालोनी के एक खाली प्लाट में पड़ा मिला था। परिजनों ने उसकी अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वारदात के खुलासे के लिए एसएचओ रणवीर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। जांच-पड़ताल के बाद दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उन्होंने हत्या करना कुबूल कर लिया। 5 मई की रात जलालपुर रोड निवासी दिव्यांग सौरभ और ड्राइविंग करने वाला उसका दोस्त विपिन उर्फ मोंटी को सचिन मिला था। दोनों शराब के नशे में थे। किसी बात को लेकर सचिन से उन्होंने मजाक किया। इस पर उनका विवाद हो गया। दिव्यांग सौरभ ने विपिन के साथ मिलकर अपनी लाठी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। छह मई को शव उर्स मेला स्थल के पास मिला था।
वहीं दोनों आरोपियों का कहना है कि रात दो बजे बाइक से जाते वक्त सचिन उन्हें मिला था। दोनों ने चोर समझकर उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। एसएसपी का कहना है कि दोनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। पहले भी इनकी कई लोगों से मारपीट हो चुकी है।