{"_id":"5a1877c94f1c1b76678bd60a","slug":"41511552969-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरफोर्स अधिकारी का डेबिट कार्ड बदलकर एक लाख की ठगी-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एयरफोर्स अधिकारी का डेबिट कार्ड बदलकर एक लाख की ठगी-Ghaziabad city
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एयरफोर्स अफसर का डेबिट कार्ड बदलकर एक लाख ठगे
गाजियाबाद।
दिल्ली में तैनात एयरफोर्स अधिकारी का डेबिट कार्ड बदलकर उनके खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए गए। ये रकम तीन दिन में तीन थानों क्षेत्रों में निकाली गई। शुक्रवार को पता चलने पर एयरफोर्स अधिकारी साहिबाबाद थाने पहुंचे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। तब अफसर एसएसपी से मिलने कार्यालय पहुंचे तो वह भी मौजूूद नहीं थे। ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराने को एयरफोर्स अफसर चक्कर लगा रहे हैं।
राजेंद्र नगर सेक्टर-2 निवासी अशोक कुमार यादव एयरफोर्स में जूनियर वारंट ऑफिसर हैं और फिलहाल दिल्ली में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि 22 नवंबर की शाम छह बजे उन्होंने शालीमार गार्डन स्थित एसबीआई के एटीएम से 10 हजार रुपये निकाले थे। एटीएम की जानकारी न होने पर उन्होंने वहां खड़े एक युवक की मदद ली थी। युवक ने उनके एटीएम से 10 हजार रुपये निकालकर उन्हें दे दिए। इसी दौरान उसने एटीएम कार्ड बदल लिया और एयरफोर्स अधिकारी को इसकी भनक भी नहीं लगी। अशोक यादव ने बताया कि 22 नवंबर को ही उनके खाते से 20 हजार रुपये निकाले गए। इसके बाद अगले दिन 40 हजार लोनी के एक एटीएम से और शुक्रवार को फिर 40 हजार रुपये भजनपुरा के एटीएम से निकाले गए। शुक्रवार को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल एटीएम कार्ड ब्लाक कराकर साहिबाबाद थाने में शिकायत की। आरोप है कि तीन अलग-अलग थाना क्षेत्र के एटीएम से पैसा निकलने की बात कहकर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया। शुक्रवार को वह एसएसपी कार्यालय शिकायत करने पहुंचे थे, लेकिन व नहीं मिल सके। अब वह सोमवार को एसएसपी से मिलकर शिकायत करेंगे।