फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, महिला समेत सात घायल

भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, महिला समेत सात घायल

Mon, 05 Nov 2018 06:05 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 06:05 PM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, महिला समेत सात घायल
भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, महिला समेत सात घायल
विज्ञापन

लोनी। ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र के पावी सादकपुर गांव में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तनाव के चलते गांव में पुलिस बल तैनात है। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

बताया गया कि पावी सादकपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने करीब दस साल पहले दस बीघे जमीन दो लोगों को बेच दी थी। हाल में इसके दोनों खरीदारों के बीच दस बीघे में से पचास वर्गगज जमीन को लेकर विवाद हो गया। इन दोनों ने विवाद खत्म कराने के लिए जमीन बेचने वाले व्यक्ति को मौके पर बुलाया। व्यक्ति ने मामला पुराना होने के चलते विवाद को सुलझाने में असमर्थता जाहिर की। इस पर दोनों खरीदार झगडा करने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चले। मारपीट में भूमि बेचने वाले पक्ष की ओर से सुशांत, मिंटू, मिलाप जबकि दूसरे पक्ष की ओर से इनाम, भोली, मिस्टर और अकरम घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से चार घायलों को देर शाम जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों के समुदाय अलग-अलग होने से गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। घटनास्थल पर एसपी ग्रामीण एके मौर्या, सीओ दुर्गेश कुमार सिंह और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं। गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed