{"_id":"5c929afcbdec221401277782","slug":"21553111804-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों से लूटा मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों से लूटा मोबाइल
Thu, 21 Mar 2019 01:26 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 21 Mar 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की मंगलवार रात को पोल खुल गई। बाइक सवार दो बदमाशों ने शालीमार गार्डन पुलिस चौकी के पास दो युवकों से मोबाइल लूट लिया। दोनों पीड़ितों ने साहिबाबाद थाने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत की है।
विज्ञापन
सचिन सैनी परिवार के साथ गणेशपुरी इलाके में रहते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात वह शालीमार गार्डन के बुद्ध बाजार रोड शालीमार गार्डन पुलिस चौकी के पास किसी काम से गए थे। इस दौरान उनके मोबाइल पर कॉल आई और वह बात करने लगे। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने साहिबाबाद थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन
उधर गरिमा गार्डन में रहने वाले इदरीश की शालीमार गार्डन में दुकान है। वह मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर पैदल घर जा रहे थे। रास्ते में उनके मोबाइल पर कॉल आ गई। वह बात कर रहे थे। तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका का मोबाइल लूट लिया। बदमाश दिल्ली-वजीराबाद रोड की ओर फरार हो गए। उन्होंने साहिबाबाद थाने में शिकायत दी। साहिबाबाद थाना एसएचओ जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि दोनों मामलों में बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन