फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   साईं उपवन में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका-Ghaziabad city

साईं उपवन में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका-Ghaziabad city

Mon, 18 Jun 2018 01:28 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
साईं उपवन में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका-Ghaziabad city
साईं उपवन में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

गाजियाबाद। साईं उपवन में रविवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के गले में कपड़े का फंदा लगा था और उसका गुप्तांग कटा हुआ था। आशंका है कि उसकी हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस पड़ताल कर रही है।
करीब 70 एकड़ से ज्यादा एरिया में फैले साईं उपवन में लोगों का आवागमन कम रहता है। रविवार सुबह लोगों ने पुलिस को युवक का शव पड़ा होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची घंटाघर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे लेकर तलाशी ली, लेकिन ऐसा कोई कागजात नहीं मिले, जिससे शव की शिनाख्त हो सके। कोतवाली एसएचओ जयकरन सिंह ने बताया कि शव के गले पर एक कपड़ा लिपटा मिला है और गुप्तांग कटा मिला। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन


प्रेम-प्रसंग हो सकता है हत्या की वजह
माना जा रहा है कि युवक की हत्या कर यहां शव फेंका गया है। गुप्तांग कटा होने से आशंका जताई जा रही है कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा भी हो सकता है। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी कहने से इंकार कर रही है। शव की शिनाख्त होने पर ही मामले का खुलासा हो सकेगा। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed