फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   अकाउंटेंट के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

अकाउंटेंट के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Fri, 24 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
अकाउंटेंट के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
अकाउंटेंट के घर से 30 तोला जेवर चोरी
विज्ञापन

साहिबाबाद। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2 में चोर अकाउंटेंट के घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी ले गए। वारदात के दौरान उनकी पत्नी बच्चों को ट्यूशन छोड़ने गई थीं। पीड़ित परिवार ने पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दी है। आरोप है कि पुलिस ने जेवर का बिल मांगा है। इसके चलते रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-दो में शैलेंद्र शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। वह एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट हैं। 21 अगस्त की शाम उनकी पत्नी शिवानी बच्चों को ट्यूशन छोड़ने गई थीं। इसी बीच चोर मौका पाकर घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे करीब 30 तोला जेवर और कुछ नकदी चोरी कर ले गए। घर पहुंचने पर शिवानी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। शैलेंद्र ने बताया कि घर आए पुलिसकर्मियों ने चौकी पर जाकर शिकायत देने के लिए कहा। वह शालीमार गार्डन पुलिस चौकी पहुंचे। वहां पर शिकायत लेते हुए कुछ देर बाद आने के लिए कहा गया। इसके बाद उन्होंने चौकी इंचार्ज को फोन पर संपर्क किया। इस पर चौकी इंचार्ज ने चोरी हुए जेवर के बिल मांगेें। इसके बाद वह करीब 15 तोले जेवर के बिल लेकर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने बाकी जेवर का बिल भी लाने को कहा। इसके बाद उन्हें साहिबाबाद थाने जाकर मिलने के लिए कहा गया। पीड़ित का कहना है कि बृहस्पतिवार को वह साहिबाबाद थाने पहुंचे लेकिन उनकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गई। चौकी प्रभारी शालीमार गार्डन दिनेश पाल सिंह का कहना है कि वह मौके पर खुद जांच करने गए थे। पीड़ित की ओर से चोरी हुए जेवर की जानकारी बार बार अपडेट की जा रही थी। इसलिए बिल मांगा जा रहा था। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन


पड़ोसियों के घर की बाहर से लगा दी कुंडी
शैलेंद्र का कहना है कि चोरी से पहले चोरों ने पड़ोस के दो फ्लैटों में बाहर से कुंडी लगा दी थी। पड़ोसी किसी तरह बाहर निकले। उनका कहना है कि चोरों ने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed