फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   फ्लैट में आग, दम घुटने से बुजुर्ग की मौत

फ्लैट में आग, दम घुटने से बुजुर्ग की मौत

Fri, 15 Jun 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
फ्लैट में आग, दम घुटने से बुजुर्ग की मौत
फ्लैट में लगी आग, दम घुटने से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

लोनी। डीएलएफ अंकुर विहार कालोनी में बृहस्पतिवार सुबह अचानक एक फ्लैट में आग लग गई। झुलसने और दम घुटने से रेलवे के रिटायर्ड अधिकारी की मौत हो गई। आग से घर का सारा सामान जल गया। बचाव कार्य के दौरान सिलेंडर फटने से आग और भीषण हो गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।
डीएलएफ अंकुर विहार कालोनी स्थित फ्लैट नंबर एम-99 एसएफ-2 में मुरली मनोहर प्रसाद सिन्हा (67) बेटे आसित सिन्हा के साथ रहते थे। वह रेलवे के रिटायर्ड थे। आसित एक अंग्रेजी अखबार में दिल्ली में काम करते हैं। उनकी पत्नी मिनाक्षी कुछ दिनों से दोनों बच्चों को लेकर मायके गई हुई थीं। बृहस्पतिवार सुबह आसित काम पर गए थे। घर पर मुरली मनोहर प्रसाद अकेले थे। सुबह करीब 11 बजे उनके फ्लैट से धुआं उठता देखकर पड़ोस में रहने वाली महिला ने शोर मचाकर लोगों को एकत्र किया। तीन मंजिला बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर स्थित उनके फ्लैट का दरवाजा खुला हुआ था। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों ने 11:55 बजे सूचना पुलिस और दमकल कर्मियों को दी। कुछ ही देर में मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसी बीच घर में रखा सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। सूचना पर उनका बेटा वहां पहुंचा और उसने पिता के घर के अंदर होने की जानकारी दी। दमकल कर्मियों ने उन्हें बाथरूम से निकाला। उनका बायां हाथ जला हुुुआ था। बाल्टी में पानी चल रहा था। लोनी एसएचओ उमेश पांडेय ने बताया कि जब उन्हें बाथरूम से निकाला गया, तब तक उनकी जान जा चुकी थी। अंदेशा है कि दम घुटने से उनकी मौत हुई होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। एफएसओ भीष्म सिंह ने बताया कि करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


नीचे के फ्लैट की बालकनी में रखा सामान जला
बिल्डिंग के प्रथम तल पर अधिवक्ता सुधा शुक्ला और उनका बेटा रहते हैं। दूसरे फ्लोर पर लगी आग की लपटें उनके फ्लैट की बालकनी तक पहुंच गईं। उन्होंने बताया कि इस दौरान बालकनी में रखा पेेंट और अन्य सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्डिंग में आग बुझाने के इंतजाम नहीं
घटना के बाद लोगों ने बिल्डिंग में सुरक्षा के इंतजाम न होने का आरोप लगाया है। लोगों ने बताया कि फ्लैट में बालकनी के नाम पर कुछ जगह छोड़ दी है। वहां से हवा आने का भी रास्ता नहीं है। फ्लैट में आग लगने पर सायरन और आग बुझाने के लिए फायर सिस्टम भी नहीं लगा है। आरोप है कि बिल्डिंग ऑनर ने जीडीए से सांठगांठ कर एनओसी ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed