{"_id":"5b0086a34f1c1b195e8b59ee","slug":"201526761123-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान मालिक के बेटे ने किशोरी से किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान मालिक के बेटे ने किशोरी से किया रेप
Updated Sun, 20 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान मालिक के बेटे ने किशोरी से किया रेप
साहिबाबाद। लिंकरोड थाना क्षेत्र की एक कालोनी में मकान मालिक के बेटे ने किशोरी से दुष्कर्म किया। शुक्रवार रात किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर मां को घटना का पता चला। शनिवार को शिकायत मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
किशोरी (16) लिंक रोड की एक कालोनी में परिवार के साथ रहती है। उसके पिता एक निजी कंपनी में काम करते हैं, जबकि मां घरों में काम करती हैं। बृहस्पतिवार किशोरी की मां और पिता दोनों काम पर चले गए। आरोप है कि इसी बीच मकान मालिक का बेटा प्रवीण (22) किसी बहाने से किशोरी के कमरे में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। किशोरी ने विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी और रेप किया। शुक्रवार दोपहर किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो उसने मां और पिता को आपबीती बताई। शनिवार सुबह पीड़िता की मां थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत की। एसएचओ लिंक रोड जेपी चौबे ने बताया कि आरोपी प्रवीण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वह फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।