फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   आठ घंटे नहीं उठने दिया प्रसूता का शव

आठ घंटे नहीं उठने दिया प्रसूता का शव

Fri, 12 Jan 2018 06:01 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 06:01 PM IST
विज्ञापन
आठ घंटे नहीं उठने दिया प्रसूता का शव
आठ घंटे तक नहीं उठने दिया शव
विज्ञापन


मोदीनगर। प्रसूता नेहा के मौके बाद गुस्साए परिजनों ने प्रियदर्शी अस्पताल में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस को करीब आठ घंटे तक नेहा का शव नहीं उठाने दिया। वह इलाज में लापरवाही बरतने वाली डॉक्टर पर कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। हालांकि बाद में डॉक्टर दंपती पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस को शव ले जाने दिया।
नेहा के पिता रवेंद्र वर्मा का आरोप है कि बेटी की तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में नर्स तक नहीं थी। यह लापरवाही हद है। हंगामा कर रहे परिजनों ने सुबह करीब सात बजे नेहा की मौत होने पर अपराह्न तीन बजे के बाद उसका शव पुलिस को ले जाने दिया। उनकी शिकायत पर पुलिस ने डॉ. सरिता और पति सतीश त्यागी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। डॉ. सतीश त्यागी ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिला का ब्लड गाढ़ा हो जाता है। कई बार ब्लड गाढ़ा होने के चलते नशों पर क्लॉट बन जाता है। इससे महिला मौत हो सकती है। एसएसआई देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि नेहा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


अस्पताल कर्मचारी ने भी दी तहरीर
प्रियदर्शी अस्पताल के कर्मचारी मनोज त्यागी ने भी मृतका नेहा के परिजनों के खिलाफ मारपीट व तोड़फोड़ करने की शिकायत थाने में की है। उधर, हंगामे की सूचना पर अस्पताल में भाजपा विधायक डॉ. मंजू शिवाच पहुंच गई। उन्होंने मृतक परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed