{"_id":"5a3ac3f24f1c1bc45b8bd4da","slug":"201513800690-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी सप्लायर की चाकू से गला रेत कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी सप्लायर की चाकू से गला रेत कर हत्या
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी सप्लायर की चाकू से गला रेत कर हत्या
साहिबाबाद। सिटी फॉरेस्ट के पास खेतों में मंगलवार रात पानी सप्लायर की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मंगलवार शाम से सप्लायर लापता था। परिजनों ने साहिबाबाद थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने साहिबाबाद थाने में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मौके से तीन चाकू बरामद किए हैं।
साहिबाबाद के करहेड़ा गांव में सत्येंद्र उर्फ कालू परिवार के साथ रहतेे थे। वह निर्माणाधीन साइटों पर पानी सप्लाई करने का काम करते थे। मृतक के पिता तिलक के मुताबिक मंगलवार शाम को सतेंद्र के मोबाइल पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने निर्माणाधीन साइट पर पानी की आपूर्ति करने की मांग की और उन्हें साइट देखने के लिए बुलाया था। सत्येंद्र परिजनों को बताकर बाइक से निकल गया। देर शाम तक वापस नहीं आया तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी, लेकिन सतेंद्र का कुछ पता नहीं चला। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। सतेंद्र के पिता तिलक का कहना है देर शाम उन्होंने हिंडन एयरबेस चौकी और साहिबाबाद थाने में जाकर सतेंद्र की गुमशुदगी की तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत ले ली, लेकिन सक्रियता नहीं दिखाई। पुलिस ने उनके बेटे को तलाशने में मदद नहीं की। तलाशी के दौरान परिजनों को बुधवार सुबह 9:30 बजे सिटी फॉरेस्ट के पास खेत में सतेंद्र का शव मिला। चाकू से सतेंद्र का गला रेता हुआ था। कई जगह शरीर में चाकुओं के निशान थे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। एसएचओ राकेश सिंह का कहना है परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।