फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ट्रेन के आगे कूदकर दी जान-Cordination

ट्रेन के आगे कूदकर दी जान-Cordination

Tue, 20 Jun 2017 01:24 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन के आगे कूदकर दी जान-Cordination
कर्ज में डूबे युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
विज्ञापन

कर्ज से परेशान एक युवक ने सोमवार सुबह गोशाला फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। परिजनों ने कर्ज देने वालों पर दबाव बनाने का आरोप लगाकर विजय नगर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

सोमवार सुबह करीब सात बजे लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि गोशाला फाटक के पास एक युवक ट्रेन के आगे कूदा है। मृतक की जेब से मिले दस्तावेज के आधार पर उसकी पहचान विजय नगर के बागू निवासी केवल कृष्ण उर्फ बिट्टू (25) के रूप में हुई।
विज्ञापन


वह बेरोजगार था और यहां माता-पिता और भाई के साथ रहता था। वह सोमवार सुबह अचानक घर से चला गया। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, इसी बीच पुलिस ने उन्हें ट्रेन से कटकर मौत की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ विजय नगर नरेश सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। युवक बेरोजगार था, जिसके चलते वह कई लोगों से लाखों रुपये उधार ले चुका था। परिजनों ने कर्ज देने वाले लोगों पर दबाव बनाने का आरोप लगाकर शिकायत दी है। इसकी जांच कराई जा रही है।

पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया है कि बिट्टू कई बार पहले भी रुपये लेकर घर से जा चुका है, हालांकि कुछ दिन बाद वह लौट आता था। कर्ज देने वाले लगातार उस पर रुपये देने का दबाव बना रहे थे।

एक दबंग ने कुछ दिन पहले उनके मकान से बाहर निकालते हुए ताला लगा दिया था। परिजनों की शिकायत के बाद सोमवार को ही पुलिस ने मकान का ताला खुलवाया। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।

ाध्यात्मिक नगर हॉल्ट के पास ट्रैक पार कर रहे एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मूलरूप से झांसी का रहने वाला जितेंद्र (19) मसूरी के मिसल गढ़ी में रहकर मजदूरी करता था। वह रात करीब 11 बजे मजदूरी करके लौट रहा था।


वह आध्यात्मिक नगर हॉल्ट के पास ट्रैक पार करते हुए पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। एसएचओ मसूरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed