{"_id":"5960c20e4f1c1b90738b46a6","slug":"171499513358-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमए छात्र से अंगूठी लूटी-Cordination","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमए छात्र से अंगूठी लूटी-Cordination
Updated Sat, 08 Jul 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्क में बैठे एमए के छात्र का ईंट से सिर फोड़कर अंगूठी लूटी
मॉडल टाउन के एक पार्क में बृहस्पतिवार रात एमए के छात्र के सिर में ईंट मारकर बाइक सवार चार बदमाशों ने अंगूठी लूट ली। पार्क में खेल रहे युवकों के आने पर बदमाश छात्र का मोबाइल छोड़कर भाग निकले। युवकों ने छात्र को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर है। युवक के सिर में 60 टांके आए हैं।
केंद्रीय विद्यालय के रिटायर्ड टीचर दिनेश कौशिक आर्य नगर में परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा अंकित कौशिक मेरठ विश्वविद्यालय में एमए का छात्र है। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे वह घर के पास स्थित मॉडल टाउन के पार्क में बैठकर अपने दोस्त का इंतजार कर रहा था।
तभी चार युवक उसके पास आए और उसका मोबाइल लूटने का प्रयास किया। अंकित ने विरोध किया तो एक युवक ने पास पड़ी ईंट उठाकर अंकित के सिर में दे मारी। अंकित का सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।
विज्ञापन
बदमाश उसका मोबाइल और हाथ की अंगूठी लूटकर भागने लगे। इस दौरान पार्क में खेल रहे कुछ युवकों ने अंकित की चीख सुनी तो वे युवकों की ओर दौड़े। इस दौरान बदमाशों के हाथ से अंकित का मोबाइल गिर गया और वे बाइक पर बैठकर फरार हो गए।
युवकों ने अंकित को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर है। अंकित के सिर में करीब 60 टांके आए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि युवकों ने सही समय पर अंकित को अस्पताल में भर्ती कराकर उसकी जान बचा ली। एसएचओ कोतवाली लक्ष्मी सिंह चौहान ने बताया कि शिकायत लेकर बदमाशों की तलाश की जा रही है।