{"_id":"5aad06964f1c1bb1758b5ec6","slug":"161521288854-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑडियो वायरल मामले में दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑडियो वायरल मामले में दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
Updated Sat, 17 Mar 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
साहिबाबाद। खोड़ा में अवैध शराब बेचने वाले दुकानदारों से पैसे मांगने की ऑडियो वायरल मामले में एसएसपी ने दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
खोड़ा में मंगलवार को शराब पीकर हुई चार लोगों की मौत के बाद बुधवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें एक पुलिस कर्मी अवैध रूप से शराब बेचने वाले से 15 हजार रुपये की मांग कर रहा था। ऑडियो के जरिए ही पुलिस द्वारा इलाके में तस्करी और कसीनो भी चलने की बात सामने आई थी। मामला एसएसपी तक पहुंचा तो उन्होंने दरोगा प्रमोद कुमार, सिपाही महिपाल (चालक), सिपाही सचिन और दुष्यंत को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही मामले की जांच के आदेश दिए हैं। एसएसपी का कहना है कि जांच में जो भी पुलिस वाला दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।