{"_id":"5952bb8e4f1c1bcf188b47ea","slug":"161498594190-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो से खींचकर छेड़छाड़ हाईवे पर-Cordination","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो से खींचकर छेड़छाड़ हाईवे पर-Cordination
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती को कार से खींचकर अपहरण की कोशिश
एनएच-58 पर मेरठ तिराहे के पास नशे में धुत आटो सवार तीन युवकों ने सोमवार को दिनदहाड़े युवती को कार से खींचकर अपहरण का प्रयास किया। विरोध करने पर युवती और उसकी बहन से छेड़छाड़ की और भाई के साथ मारपीट की।
आसपास के लोगों ने एक आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसके दो साथी भाग गए। बाद में पुलिस ने भागे दो युवकों को भी धर दबोचा।
नंदग्राम निवासी एक युवती अपनी बहन और छोटे भाई के साथ सोमवार शाम करीब छह बजे कार से विजय नगर में माता के जागरण में शामिल होने जा रही थी। मेरठ तिराहे के पास एक आटो ने कार को ओवरटेक कर रोक दिया।
आटो से तीन युवक उतरे और कार का गेट खोलकर युवती को बाहर खींच लिया। उसे जबरन आटो में बैठाने लगे। विरोध किया तो हाईवे पर ही उससे छेड़छाड़ करने लगे। कार चला रहे भाई और बहन ने इसका विरोध किया तो तीनों युवकों ने उनसे मारपीट की।
विज्ञापन
सिर में ईंट मारकर भाई को घायल कर दिया। खींचतान में दोनों बहनों के कपड़े भी फट गए। शोर मचाने पर लोगाें ने एक युवक को धर दबोचा, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर उसके दो साथियों को भी पकड़ लिया गया। घायल युवती के भाई को पास के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
एसओ विनोद पांडेय ने बताया कि पकड़े गए मनचले गुलफाम, शादाब और अनीस निवासी कैला भट्टा हैं। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। तीनों ने शराब के नशे में वारदात की हे। आटो चालक की तलाश की जा रही है।