फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   लग्जरी कार ने कई वाहनों में मारी टक्कर,छह घायल

लग्जरी कार ने कई वाहनों में मारी टक्कर,छह घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
लग्जरी कार ने कई वाहनों में मारी टक्कर,छह घायल
लग्जरी कार ने वाहनों में मारी टक्कर, छह घायल
विज्ञापन


गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र में रविवार तड़के बेकाबू लग्जरी कार ने चार वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार रैंप पर चढ़ गई, जिसमें छह लोग घायल हो गए। बताया कि कार सवार तीन आरोपी भाग गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कार नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है।

शालीमार गार्डन निवासी रियासत अली ओला कैब चलाते हैं। शनिवार रात आइजीआईग् एयरपोर्ट से अजीत सिंह को कैब में बिठाया था। उन्हें मेरठ जाना था। राजनगर एक्सटेंशन में मोरटी तिराहे के पास चाय पीने के लिए उन्होंने कार साइड में रोक ली। रियासत बाहर चाय पी रहे थे, जबकि अजीत अंदर ही बैठे थे, तभी तेज गति से आ रही लग्जरी कार ने दो बाइक और एक स्कूटी को टक्कर मारते हुए रैंप पर चढ़ गई और कैब में आकर टकराई। कार टकराते ही उसमें बैठे तीन लोग भाग गए। घटना में अजीत सिंह, जितेंद्र, रितिक, वरुण, विवेक और प्रकाश को गंभीर चोटें आईं। लोगों ने 100 नंबर पर सूचना दी। पीआरवी ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सिहानीगेट थाना प्रभारी ने बताया कि कार नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जहा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed