फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   टूटी पुलिया में गिरी कार, बाल-बाल बचे सवार

टूटी पुलिया में गिरी कार, बाल-बाल बचे सवार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
टूटी पुलिया में गिरी कार, बाल-बाल बचे सवार
टूटी पुलिया में गिरी कार, बाल-बाल बचे सवार
विज्ञापन

गाजियाबाद। घूकना मोड़ पर वर्षों से टूटी पुलिया हादसे की वजह बन रही है। रविवार दोपहर इसमें एक इंडिगो कार गिर गई। हालांकि हादसे में कार सवार तीन युवक बाल-बाल बच गए। लोगों ने पुलिया में फंसी कार को बाहर निकलवाया।

कॉलोनी के लोगों का कहना है कि मेरठ रोड से घूकना की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते पर बनी पुलिया काफी पुरानी हो चुकी है। नाले और पुलिया का लेवल एक हो गया है। इसकी वजह से नाला जाम रहता है। पूर्व में नगर निगम ने नाला सफाई के लिए पुलिया को एक कोने से तोड़ दिया था, तब से इस पुलिया की मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं हुआ। रविवार दोपहर मेरठ रोड से घूकना की ओर जा रही एक कार का अगला पहिया टूटी पुलिया में फंस गया। कार अनियंत्रित हो गई और उसके पिछले दो पहिये हवा में उठ गए। कार का पहिया अचानक टूटी पुलिया में फंसने से कार में बैठे लोगों को झटका लगा। गनीमत रही कि उन्हें चोट नहीं आईं। पीछे बैठे दो युवक तत्काल कार से कूद गए। कार में फंसे चालक को लोगों ने मदद कर बाहर निकाला। नाले में फंसी कार को स्थानीय लोगों ने किसी तरह बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed