{"_id":"5cf42b50bdec2207903d6d4c","slug":"155950574011-shahibabad-news133","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैट और जमीन बेचने के नाम पर चार से ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फ्लैट और जमीन बेचने के नाम पर चार से ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लैट और जमीन बेचने के नाम पर चार से ठगी
साहिबाबाद। टीएचए में लोगों से ठगी थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन जमीन और फ्लैट बेचने के नाम पर ठगी हो रही है। वसुंधरा सेक्टर तीन में एक ही फ्लैट दो लोगों को बेचकर 84 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित फ्लैट में रहने पहुंचे तो बैंक कर्मचारियों ने उन्हें फ्लैट छोड़ने को कहा, तब उन्हें मामले की जानकारी हुई। पीड़ित ने बिल्डर के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं कनावनी में तीन भूखंडों को अलग-अलग लोगों को बेचकर लाखों रुपये ठगी की गई। पीड़ित ने भी इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दिल्ली के न्यू अशोक नगर में आकाश गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं। मई 2018 में कनावनी में उन्होंने 100 वर्ग गज का भूखंड 22 लाख रुपये में नरपत जैन से खरीदा था। उसी दिन दीपक सिंह और यामीन ने भी 100 वर्ग गज का भूखंड नरपत जैन से लिया था। तीनों रजिस्ट्री के बाद चारदीवारी करवाने पहुंचे तो नरपत ने चारदीवारी कुछ दिन बाद कराने की बात कही। आरोप है कि इसी बीच तीनों भूखंड मालिकों को पता चला कि उनके भूखंडों का सौदा किसी अन्य से किया गया है। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की। कार्रवाई नहीं होने पर एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर इंदिरापुरम थाने में पंकज लूनिया, नरपत जैन, महेश कुमार और नौशाल खान पर धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, वसुंधरा सेक्टर-3 निवासी मुनीष जैन ने 2016 में केएसएन बिल्डकोन बिल्डर से 84 लाख रुपये में फ्लैट खरीदा था। फरवरी 2018 में मुनीष सपरिवार फ्लैट में रहने लगे। सितंबर 2018 में उनके पास एक बैंक के कर्मचारी आए और जानकारी दी की 2014 में उसी फ्लैट पर किसी अन्य व्यक्ति के नाम 74 लाख रुपये का लोन था। उसकी किस्त जमा नहीं की गई है। पीड़ित ने बिल्डर को मामले की जानकारी दी। बिल्डर ने मामले में संज्ञान नहीं लिया। पीड़ित ने बताया कि बिल्डर ने 20 करोड़ रुपये का लोन लेकर जमीन को गिरवी रखा है। इसके चलते पीड़ित ने बिल्डर विकास जैन, मंजू जैन, मृत्युंजय, विनोद जैन और अरविंद गर्ग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएचओ इंदिरापुरम संदीप सिंह ने बताया कि दोनों मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।