फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   डकैती कर चालक की हत्या करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

डकैती कर चालक की हत्या करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
डकैती कर चालक की हत्या करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
डकैती कर चालक की हत्या करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में डकैती कर चालक की हत्या करने वाले पांच आरोपियों को मुरादनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 30 मई की रात बदमाशों ने लालकुआं के पास सीमेंट से भरे कैंटर को लूट लिया था और चालक की हत्या कर शव मुरादनगर क्षेत्र में फेंक दिया था। पुलिस ने कैंटर, सीमेंट के 300 कट्टे और तमंचा कारतूस बरामद किया है।
एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने बताया कि 30 मई की रात करीब एक बजे चालक हरकेश पुत्र रतन सिंह यादव निवासी भुर्रका थाना सिकंद्राराऊ जिला हाथरस सिकंदराबाद से कैंटर में सीमेंट के 300 कट्टे भरकर नोएडा के लिए जा रहा था। जैसे ही कैंटर लाल कुआं के पास पहुंचा। यहां पहले से मौजूद मुंतरिम, नबी निवासी बसौदा थाना सिंघावली अहीर बागपत, सोमीन, काले उर्फ इरशाद निवासी सलावत खेड़ी थाना खेकड़ा बागपत, आमिर निवासी निवाड़ा थाना कोतवाली बागपत ने कार से कैंटर को ओवरटेक किया। चालक को बंधक बना लिया और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। शव कैंटर में ही डाल दिया। उसके बाद आरोपी खुद कैंटर को लेकर मुरादनगर क्षेत्र में पहुंचे और हरकेश के शव को एचएलएम कॉलेज के पास खाई में फेंक दिया। कैंटर मालिक की शिकायत के बाद मामले की जानकारी हुई। मुरादनगर पुलिस ने आरोपियों को बागपत से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से लूटा गया कैंटर, सीमेंट के 300 कट्टे, दो तमंचा, तीन कारतूस, एक बुलेट और खून में सनी एक कमीज बरामद की है। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी पहले भी सरिया से भरे ट्रक को लूट चुके हैं। इसके मास्टर माइंड सोमीन और काले हैं। दोनों सगे भाई हैं। सभी आपस में एक दूसरे को जानते हैं। एक आरोपी मोनू उर्फ अहार निवासी सिकंदराबाद फरार है।
विज्ञापन

- जीपीएस ने कराया खुलासा
जिस व्यक्ति के यहां सीमेंट पहुंचना था, वहां गाड़ी नहीं पहुंची। उसने शिकायत की तो कैंटर मालिक ने उसकी लोकेशन देखी। लोकेशन बागपत में दिख रही थी। उन्होंने मामले की जानकारी मुरादनगर पुलिस को दी। पुलिस ने बागपत से सामान समेत कैंटर को बरामद कर लिया। बताया कि आरोपियों ने सीमेंट के बोरों के लिए एक दुकान किराए पर ले रखी थी। मेरठ, बागपत में सामान को बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नींद की गोली देकर फेंक देते थे चालक को
आरोपियों ने बताया कि वह लूट की घटना के दौरान चालक को नींद की गोली दे देते थे। नशा होने पर चालक को रास्ते में कहीं भी फेंक कर चले जाते थे। पांच मई को सिकंदराबाद से सरिया भरा ट्रक लूटा था। उसके चालक को सड़क किनारे फेंक दिया था। इसके अलावा यह कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस अन्य घटनाओं के बारे में भी जानकारी कर रही है।
- मोनू करता है रेकी
मोनू सिकंदराबाद का रहने वाला है। वह कैंटर और ट्रक की रेकी करता है। पांचों लोगों को बताता था कि सिकंदराबाद से यह ट्रक नोएडा या दिल्ली के लिए जाएगा। इसे शिकार बनाया जा सकता है। रेकी के बाद पांचों बदमाश ट्रक या कैंटर को लूट लेते थे।

- कैब कंपनी में तीन वर्ष से कार चलाता है काले
काले उर्फ इरशाद पिछले तीन वर्ष से एक कैब कंपनी में कार चलाता है। पुलिस का कहना है कि यह सवारियों से भी लूटपाट की वारदात करता होगा। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। क्योंकि जब ट्रक लूट कर सकते हैं तो सवारियों को आसानी से लूट का शिकार बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed