फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सेना में जवान बताकर मोबाइल के नाम पर ठगी

सेना में जवान बताकर मोबाइल के नाम पर ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
सेना में जवान बताकर मोबाइल के नाम पर ठगी
सेना में जवान बताकर मोबाइल केनाम पर ठगी
विज्ञापन


गाजियाबाद। फेसबुक पर सेना का जवान बताकर आरोपी ने एक युवक से आईफोन देने के नाम पर 18 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने सिहानीगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी निवासी कुसाग्र सिंह ने फेसबुक पर एक मैसेज देखा। फेसबुक पर आरोपी ने अपने को सेना का जवान लिखा हुआ था। पीड़ित ने फेसबुक पर लिखे नंबर पर संपर्क किया। आरोपी ने कहा कि उनके अकाउंट में 18 हजार रुपये ट्रांसफर कर दें, उन्हें फोन मिल जाएगा। पीड़ित ने सेना का जवान होने की बात सुनकर रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन आरोपी ने मोबाइल नहीं दिया। बाद में फोन भी बंद कर लिया। पीड़ित ने सिहानीगेट थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिहानीगेट थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed