{"_id":"5a7c95894f1c1b8d268b907c","slug":"151811439814-pilakhwa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का ताला तोड़कर हजारों का माल साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान का ताला तोड़कर हजारों का माल साफ
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
मकान का ताला तोड़कर हजारों का माल साफ
पिलखुवा। मोहल्ला गढ़ी कनखली में बुधवार रात चोर मकान का ताला तोड़कर हजारों का माल चोरी कर ले गए। सुबह परिजन घर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई।
मोहल्ला गढ़ी कनखली में फिरोज चादर छपाई का काम करता है। बताते हैं कि बुधवार शाम वह रिश्तेदारी में गए थे। जब बृहस्पतिवार सुबह वह घर पहुंचे तो मकान के बाहर टूटा ताला देखकर दंग रह गए। मकान के अंदर रखी एक हजार रुपये की नगदी, पीतल के बर्तन, एक सोने की अंगूठी, चांदी की पायल गायब थी। पीड़ित ने बताया कि चोर तीस हजार रुपये का माल चोरी कर ले गए हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।