{"_id":"5936fbb74f1c1b6d3a8b4594","slug":"14967756222-garh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीदकर लाई गई दुल्हन फरार, बिचौलिया बोला दूसरी ला दूंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खरीदकर लाई गई दुल्हन फरार, बिचौलिया बोला दूसरी ला दूंगा
Updated Thu, 08 Jun 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ खादर क्षेत्र का एक युवक अमरोहा से 30 हजार में दुल्हन खरीदकर लाया था। आने के दूसरे ही दिन दुल्हन फरार हो गई। इससे आहत युवक अब बिचौलिया पर रुपये वापस करने को दबाव बना रहा है। रुपये न देने पर उसने बिचौलिया को एफआईआर की धमकी दी है। बिचौलिया ने युवक को दूसरी दुल्हन लाकर देने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
एक युवक शनिवार को एक बिचौलिया के माध्यम से जनपद अमरोहा के रजबपुर क्षेत्र के एक गांव से शादी रचाकर युवती को लाया था। एक रात बीतने के बाद ही युवती ने उसके साथ रहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
वह गांव में रहने की बजाए अपने घर लौटने की जिद पर अड़ गई। 30 हजार रुपये में खरीदकर लाई गई दुल्हन के वापस लौटने की जिद से युवक के होश उड़ गए। उसने समझाकर दुल्हन को शांत किया। शाम को दुल्हन बिना बताए उसके घर से रफूचक्कर हो गई।
विज्ञापन
इसका पता लगते ही युवक ने आनन फानन में मोबाइल पर बातचीत कर बिचौलिए को दुखड़ा सुनाया। युवक ने बताया कि बिचौलिया ने इस समय खुद को दिल्ली में बता रहा है। उसने वापस लौटकर 10-15 दिन बाद दूसरी दुल्हन की व्यवस्था करने का भरोसा दिया है।
युवक ने बिचौलिया को चेतावनी दी है कि वह दुल्हन को वापस मंगवाए या 30 हजार रुपये वापस दिलाए। ऐसा न होने पर वह रजबपुर थाने में तहरीर देकर उसके खिलाफ साजिश रचकर धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कराएगा।
चल रहा है खरीद-फरोख्त का धंधा
क्षेत्र में कई व्यक्ति युवतियों के खरीद-फरोख्त के गैर कानूनी धंधे से जुड़े हैं। वह अविवाहितों और विधुरों को अपने जाल में फंसा लेते हैं। उनसे रुपये वसूलकर युवतियों को खरीदकर ला देते हैं। ऐसे में गंगा खादर के क्षेत्र में युवतियों की खरीद-फरोूख्त का धंधा चल रहा है। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी सब जानकर भी अनजान बनें हैं।