फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   हाई स्पीड बाइक से लूट करने वाले छह दबोचे

हाई स्पीड बाइक से लूट करने वाले छह दबोचे

Mon, 26 Jun 2017 05:15 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
हाई स्पीड बाइक से लूट करने वाले छह दबोचे
हाइस्पीड बाइक से लूट करने वाले छह बदमाश दबोचे
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर लूट और स्नैचिंग करने वाले छह बदमाशों को शनिवार रात पुलिस ने हिंडन एयरफोर्स के पास से पकड़ा है। बदमाश हाईस्पीड बाइक से वारदात करते थे। पुलिस ने इनके पास से लूटे गए14 स्मार्ट फोन, दो तमंचे, दो बाइक, एक स्कूटी और एक चाकू बरामद किया है।
एएसपी अनूप सिंह ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि शनिवार रात एसआई गजेंद्र सिंह टीम के साथ हिंडन एयरफोर्स गोलचक्कर के पास कट पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पसौंडा की ओर से दो बाइक और एक स्कूटी आती दिखाई दी
विज्ञापन


दोनों बाइक और स्कूटी पर दो-दो युवक सवार थे। पुलिस को देख युवक बाइक और स्कूटी मोड़कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने पीछा कर सभी को दबोच लिया। जांच के दौरान दोनों बाइक और स्कूटी चोरी की निकलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी में बदमाशों के पास से दो तमंचे और एक चाकू मिला। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने लूट के 14 मोबाइल भी बरामद किए। पकड़े गए बदमाश साहिबाबाद के पसौंडा निवासी आविद, मोमीन, उमर, मौसिन, शहजाद और गरिमा गार्डन निवासी गुलजार हैं। एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि पुलिस लूट और चोरी का सामान खरीदने वालों की भी तलाश कर रही है।

पूछताछ के दौरान बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वह साहिबाबाद पुलिस को चकमा देने के लिए दिल्ली भाग जाते थे। साहिबाबाद पुलिस यहां के बदमाशों पर शक करती थी। दिल्ली में तीन-चार घंटे घूमने के बाद वे अंदरूनी सड़कों से वापस पसौंडा लौट आते थे।


वारदात करने के लिए आरोपी तेज रफ्तार वाली बाइक (सीबीजेड) का प्रयोग करते थे। ताकि उन्हें भागने में आसानी हो। वहीं घटना के दौरान सभी साथी आसपास मौजूद रहते थे। लोगों के विरोध करने पर अपने साथी के बचाव के लिए फायरिंग भी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed