फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बाइक को टक्कर मारने पर बस में तोड़फोड़, पथराव

बाइक को टक्कर मारने पर बस में तोड़फोड़, पथराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
बाइक को टक्कर मारने पर बस में तोड़फोड़, पथराव
बाइक में टक्कर मारने पर बस में तोड़फोड़, पथराव
विज्ञापन


गाजियाबाद। बाइक सवार दूधिया को बस ने टक्कर मार दी। युवक को सड़क पर पड़ा देख, वहां से गुजर रहे लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। सवारियों ने भागकर जान बचाई। चालक मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया।
गौतमबुद्धनगर के गांव बहलोलपुर निवासी सूरज सिंह की गांव में ही दूध की डेयरी है। वह सुबह विजयनगर थाना क्षेत्र के प्रताप विहार में लोगों के घर दूध सप्लाई करने के लिए भी जाते हैं। प्रतिदिन की तरह रविवार सुबह करीब 10 बजे भी वह दूध देकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह हिंडन पुल के पास पहुंचे। तेज गति से आ रही बस ने पीछे से टक्कर मार दी। सूरज काफी दूर जाकर जमीन पर गिर गए। जबकि बस बाइक पर चढ़कर आगे चली गई। वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, लेकिन बस चालक बस को दौड़ाने लगा। जाम लगने के कारण बस धीमी हुई तो लोगों ने बस पर पथराव शुरू कर दिया। बस में मौजूद सवारियों ने भागकर जान बचाई। बताया गया कि बस में काफी सवारी भरी हुई थीं। सवारी उतरने के बाद लोगों ने बस के सारे शीशे फोड़ दिए। चालक भी मौका पाकर फरार हो गया। बताया कि कुछ लोगों ने चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने लोगों को समझाया।
विज्ञापन

जमीन पर पड़े घायल सूरज को उठाया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के पुत्र अतुल ने विजयनगर थाने में बस चालक के खिलाफ तहरीर दी है। विजयनगर थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर बस चालक और बस मालिक का पता किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सवारी भी हो जातीं घायल
बस में बैठी सवारी समय रहते उसमें से निकलकर नहीं भागतीं तो कई लोगों के गंभीर चोटें लग सकती थीं। क्योंकि भीड़ ने बस के आगे और एक साइड के सभी शीशों को फोड़ दिए। बस के अंदर काफी पत्थर लगे। कुछ लोगों ने भी सवारियों को निकालने में मदद की। बस के अंदर कई बच्चे भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed