फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ऑपरेशन ऑल आउट में 10 लोग गिरफ्तार, 102 पेटी शराब बरामद-Ghaziabad city

ऑपरेशन ऑल आउट में 10 लोग गिरफ्तार, 102 पेटी शराब बरामद-Ghaziabad city

Tue, 12 Jun 2018 06:03 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन ऑल आउट में 10 लोग गिरफ्तार, 102 पेटी शराब बरामद-Ghaziabad city
ऑपरेशन ऑल आउट में 10 लोग गिरफ्तार, 102 पेटी शराब बरामद
विज्ञापन

गाजियाबाद। लूट, छिनैती की घटनाओं को रोकने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए रविवार देर रात तक जिले भर में चलाए गए ऑपरेशन ऑल आउट में पुलिस ने 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 102 पेटी अवैध शराब, चोरी की तीन बाइक और तीन मोबाइल भी बरामद किए हैं।

एसएसपी वैभव कृष्ण के निर्देश पर पुलिस की टीमों ने 113 प्वाइंट पर चेकिंग की। इस दौरान वाहनों के कागजात न होने पर 138 वाहन सीज किए गए। 311 वाहनों का चालान कर 18800 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि इस विशेष अभियान ‘ऑल आउट’ में थानों और अफसरों के कार्यालय पर तैनात सभी स्टाफ को सड़कों पर उतारा गया था। रविवार शाम छह बजे से रात 10 बजे तक चलाए गए ऑपरेशन ऑल आउट में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनसे अवैध शराब, चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद हुए हैं। इनके खिलाफ संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि खासतौर से दुपहिया वाहन और बाइकों पर सवार तीन नवयुवकों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed