फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   नौकरी दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सैनिक से आठ लाख रुपये की ठगी

नौकरी दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सैनिक से आठ लाख रुपये की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सैनिक से आठ लाख रुपये की ठगी
नौकरी दिलाने नाम पर रिटायर्ड सैनिक से आठ लाख की ठगी
विज्ञापन

गाजियाबाद। नौकरी दिलाने के नाम पर सेवानिवृत्त सैनिक से आठ लाख रुपये की ठगी कर ली गई। नौकरी नहीं लगने पर पीड़ित ने रुपये मांगे तो आरोपी ने देने से इनकार कर दिया। सिहानीगेट थाना पुलिस ने तहरीर मिलने पर जांच शुरू कर दी है। स्वर्ण जयंतीपुरम निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह सेना से सेवानिवृत्त हैं। 21 अक्तूबर 2016 में अर्थला मोहननगर निवासी एक जानकार युवक उन्हें पटेल नगर द्वितीय में मिला। उसने कहा कि वह लोन कराने का काम करता है। आपका भी लोन करा देगा। अनिल ने लोन कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवक ने कहा कि वह सरकारी नौकरी भी लगवा देगा। इसके लिए आपको रुपये खर्च करने होंगे। आरोपी नंबर लेकर चला गया। उसके दो तीन दिन बाद आरोपी ने कॉल करके नौकरी दिलाने की बात कही। पीड़ित ने कहा कि अभी कहां नौकरी निकल रही हैं, तो आरोपी ने जवाब दिया कि एसएससी, एमटीएस से नौकरी लगेगी। उनका काम हो जाएगा। आपको फार्म भरवाना है और प्रवेश पत्र आने के बाद जानकारी देनी है। पीड़ित ने बताया कि उसने भाई के बेटे और साले के बेटे का फार्म भरवा दिया। प्रवेश पत्र आने के बाद उससे संपर्क किया गया तो उसने प्रवेश पत्र लेकर पटेल नगर द्वितीय में बुला लिया। कहा कि लड़कों के स्थान पर दूसरे लड़कों से परीक्षा दिलाई जाएगी। इसके लिए पहले आपको आधे रुपये देने होंगे। एक लड़के की नौकरी के लिए आठ लाख रुपये देना तय हुआ। उन्होंने दोनों लड़कों की नौकरी के लिए आठ लाख रुपये दे दिए। आरोप है अभी तक आरोपी ने कोई नौकरी नहीं लगवाई है। पीड़ित ने सिहानीगेट थाना पुलिस से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सिहानीगेट थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed