फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पड़ोसी युवक पर विवाहिता ने लगाया रेप का आरोप

पड़ोसी युवक पर विवाहिता ने लगाया रेप का आरोप

Mon, 18 Jun 2018 01:32 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
पड़ोसी युवक पर विवाहिता ने लगाया रेप का आरोप
पड़ोसी युवक ने विवाहिता से किया रेप
विज्ञापन

साहिबाबाद। थाना क्षेत्र की एक कालोनी में विवाहिता ने पड़ोसी युवक पर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के परिजनों ने साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

साहिबाबाद थाना क्षेत्र की एक कालोनी पीड़िता का मायका है। करीब एक साल पूर्व ही दिल्ली निवासी युवक से उसकी शादी हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी से पहले उसकी पड़ोस में रहने वाले युवक से दोस्ती थी। आरोपी शादी के बाद फोन कर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी की धमकी के कारण पीड़िता ससुराल से मायके आती रही। अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर युवक उसके साथ रेप करता रहा। विरोध करने पर वह पति और मायके में रहने वाले छोटे भाई को जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पहले विरोध किया तो शादी तुड़वाने की बात कहकर पति को फोन कर सारी जानकारी दे दी। सीओ साहिबाबाद राकेश मिश्र ने बताया कि शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed