{"_id":"5979d40b4f1c1b8d548b48be","slug":"121501156363-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल कुश्ती प्लेयर पर फायरिंग-Cordination","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेशनल कुश्ती प्लेयर पर फायरिंग-Cordination
Updated Thu, 27 Jul 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-24 पर राष्ट्रीय स्तर के पहलवान पर ताबड़तोड़ फायरिंग
हाईवे पर वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार रात एनएच-58 पर एक युवक पर गोलियां बरसाने की वारदात के बाद मंगलवार रात बदमाशों ने एनएच-24 पर राष्ट्रीय स्तर के पहलवान पर जानलेवा हमला किया।
बम्हैटा पुलिया के पास बाइक सवार नकाबपोश दो युवकों ने दिल्ली से लौट रहे पहलवान की कार पर ताबड़तोड़ चार राउंड फायर कर उन्हें मारने की कोशिश की। हमले में पहलवान बाल-बाल बचे। दो गोलियां उनकी गाड़ी में लगीं। दोनों बदमाश फायरिंग कर भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
वर्ष 2016 में नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुके कपिल कुमार बम्हैटा गांव में परिवार के साथ रहते हैं। कपिल मंगलवार रात करीब 10 बजे दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम से प्रैक्टिस कर वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
एनएच-24 पर बम्हैटा पुलिया के सामने यू-टर्न लेने के दौरान सामने से बाइक सवार दो नकाबपोश युवक आए और उनकी कार पर फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने नीचे झुककर अपनी जान बचाई।
बदमाश चार राउंड फायर कर लालकुआं की ओर भाग निकले। इस दौरान दो गोलियां कपिल की कार पर लगीं। बदमाशों के भागने के बाद उन्होंने फोन कर पुलिस और परिवार के लोगों को सूचना दी।
2016 में नेशनल में गोल्ड मेडल जीतने के बाद जब कपिल गांव पहुंचे तो उनके स्वागत कार्यक्रम में कुछ युवकों ने उन पर गोली चलाई थी। इस दौरान एक गोली उनकी जांघ पर लगी थी। गोली चलाने वाले अब तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। कपिल ने बताया कि कुछ लोग उनकी जान के पीछे पड़े हैं, मगर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
एसएचओ कविनगर नीरज सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की गई है मगर उन्होंने गोली चलने की जानकारी से इंकार किया है। घटना की सत्यता की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
एसएचओ ने बताया कि बम्हैटा में हुई भाजपा नेता और उसके चचेरे भाई की गिरफ्तारी के मामले में जेल गया अमित पीड़ित कपिल का भाई है। ऐसे में पुलिस मामले को बम्हैटा डबल मर्डर और चुनावी रंजिश से जोड़कर भी देख रही है।
गाजियाबाद में नेशनल हाइवे पर लगातार वारदातें हो रही हैं और पुलिस वारदात रोकने में असफल साबित हो रही है। एक दिन पहले एनएच-58 पर ग्रेटर नोएडा निवासी युवक पर भी बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायर किए थे। अब मंगलवार रात हुई घटना ने हाइवे की सुरक्षा की पोल खोल दी है।