{"_id":"597259b64f1c1bf16e8b4761","slug":"121500666294-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान तीन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग के दौरान तीन चोर गिरफ्तार
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेकिंग में तीन चोर गिरफ्तार
खोड़ा में चेकिंग के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो मोबाइल चोर और एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
एसएचओ जेपी चौबे ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को पुलिस नानक पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। पुलिस को दो युवक संदिग्ध हालत में घूमते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोका तो वह घबरा गए।
पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह मोबाइल चोरी करते हैं। तलाशी में पुलिस को इनके पास से तीन मोबाइल और दो चाकू मिले। पुलिस ने रवि सिंह निवासी सुल्तानपुर और राहुल निवासी इटावा को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं आदर्श नगर में भी पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन चोर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी मुमताज निवासी बदायूं है। एसएचओ जेपी चौबे ने बताया कि चेकिंग के दौरान बदमाशों को पकड़ा है। इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।