{"_id":"5cdc73dfbdec22073d7998a8","slug":"11557951455-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे के अंदर आठ दुकानों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो घंटे के अंदर आठ दुकानों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो घंटे में तोड़े 8 दुकानों के ताले, लाखों की चोरी
साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर-16 स्थित गंगा कॉम्पलेक्स में चोरों ने मंगलवार रात दो घंटे के अंदर आठ दुकानों में चोरी की। चोर दुकानों से लाखों रुपये और सामान ले गए। बुधवार को दुकानदार पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। चोरों दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए थे। साथ ही दुकानों से डीवीआर भी ले गए। चोरों ने चौकी से करीब 500 मीटर की दूरी पर वारदात की और पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
वसुंधरा सेक्टर-16 बी में गंगा शॉपिंग कॉम्पलेक्स है। यहां पर दो दर्जन से अधिक दुकानें हैं। मंगलवार रात दुकानदार दुकान बंदकर घर चले गए। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो आठ दुकानों के ताले टूटे और शटर उखड़ा हुआ मिला। दुकान के अंदर गए तो देखा कि दुकानों से कैश और सामान गायब है। चोर दीपक चौधरी के डीटीडीसी के ऑफिस का ताला तोड़कर उनके ऑफिस में रखे 15 हजार रुपये और अन्य सामान ले गए। चोर ऑफिस के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी ले गए। साथ ही चोरों ने दुकान में रखा एलसीडी और मोबाइल भी तोड़ दिया। इलेक्ट्रिकल कांट्रेक्टर अनिल कुमार शर्मा के ऑफिस का ताला तोड़कर चोरों ने 90 हजार रुपये और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर लिए। प्रीति के ब्यूटी पॉर्लर में भी चोरी की गई। ताला तोड़कर चोर ब्यूटी पार्लर से 600 रुपये, डीवीआर व अन्य ब्यूटी प्रोडक्ट चोरी ले गए। उनके यहां पांच साल में तीसरी बार चोरी हुई। चोरों ने होम्योपैथिक की दुकान का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये व डीवीआर चोरी कर लिया। सुबह होम्योपैथिक की दुकान पर कर्मचारियों के पहुंचने पर चोरी का पता चला। चोरों ने एक फोटो लैब का भी ताला तोड़ा। लैब से ढाई हजार रुपये ले गए। फहीमुद्दीन की मटन की दुकान का ताला तोड़कर चोर छह हजार रुपये चोरी ले गए। उनकी भी डीवीआर ले जाने के साथ सीसीटीवी तोड़ दिया। केशवम ब्रेकर्स का शटर उखाड़कर चोर 15 हजार रुपये, एक डीवीआर व अन्य सामान ले गए। चोरों ने दुकान में रखे मोबाइल का डिस्प्ले फोड़ दिया। भूप सिंह की कांप्लेक्स में ड्राईक्लीन की दुकान है। उनके दुकान का ताला तोड़कर चोर 120 रुपये व दो जोड़ी सूट ले गए। पीड़ित को बुधवार सुबह दुकान का शटर खुला मिला। थाना इंदिरापुरम एसएचओ संदीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
कॉम्पलेक्स में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए चोर
चोर पकड़े नहीं जाए, इसके लिए उन्होंने कई दुकानों के सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। साथ ही वह डीवीआर भी ले गए। चोरों ने अन्य दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए, लेकिन दो दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में वह कैद हो गए। जिसकी डीवीआर वह नहीं ले जा सके। दोनों दुकान की फुटेज देखी गई तो दो चोर रात साढ़े तीन बजे चोरी करने के लिए कांप्लेक्स में घुसते दिखाई दिए। करीब दो घंटे तक उन्होंने चोरी की। चोरों ने ऐसी दुकानों को निशाना बनाया जहां पर अंधेरा था।
विज्ञापन
पुलिस पर गश्त नहीं करने का आरोप
दुकानदारों का आरोप है कि दो घंटे तक चोर वारदात करते रहे और पुलिस सोती रही। एक भी बार गश्त नहीं किया। पुलिस पर गश्त न करने का आरोप लगाया तो दुकानदारों की पुलिसकर्मियों से झड़प भी हो गई। पीड़ितों ने इंदिरापुरम थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दुकानदारों का आरोप है कि पास में पुलिस चौकी होने के बाद भी पुलिस गश्त नहीं करती है। तड़के साढ़े तीन बजे से दो घंटे तक पुलिस एक बार भी गश्त नहीं लगाई। चोरी की घटना के बाद से दुकानदारों में रोष है।