फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   लिवइन में रह रही ब्यूटीशियन का शव बैग में मिला

लिवइन में रह रही ब्यूटीशियन का शव बैग में मिला

Thu, 14 Jun 2018 05:16 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
लिवइन में रह रही ब्यूटीशियन का शव बैग में मिला
ट्रॉली बैग में डाल प्रेमिका के शव चला था ठिकाने लगाने, पकड़ा
विज्ञापन

खोड़ा। वंदना इंक्लेव में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही ब्यूटीशियन प्रेमिका की हत्या कर शव को ट्राली बैग में बंद कर ठिकाने लगाने जा रहे युवक को लोगों ने दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। घटना मंगलवार रात की है। शव ट्रॉली बैग में डालकर ले जाते समय बिल्डिंग में बदबू फैलने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन उस समय प्रेमी भाग गया। बुधवार शाम स्थानीय लोगों ने प्रेमी को पकड़कर पुलिस को सौंपा।
मूलरूप से फतेहपुर लुधियाना निवासी ज्योति वर्मा (26) खोड़ा के वंदना इंक्लेव में चार्टेड एकाउंटेंट रामनरेश त्रिपाठी के मकान में किराए पर रहती थी। उसका प्रेमी शिवम भी उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। शिवम भी लुधियाना का रहने वाला है और यहां एक निजी कंपनी में काम करता है। रामनरेश ने अपने भाई राधे मोहन त्रिपाठी को पांच मंजिला मकान का केयरटेकर बना रखा है। राधे मोहन ने ही छह माह पहले ज्योति को मकान किराए पर दिया था। ज्योति दिल्ली में एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। मंगलवार रात 11.30 बजे ज्योति का प्रेमी शिवम एक लाल रंग की स्विफ्ट कार लेकर आया और चौथी मंजिल स्थित अपने कमरे से ट्राली बैग लेकर नीचे कार में रखने लगा। बैग से बदबू उठने से पड़ोसियों ने पूछताछ की और शक होने पर 100 नंबर पर सूचना दी। थोड़ी ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक शिवम ने बैग गाड़ी की डिग्गी में रख लिया था। पुलिस के आते ही मौके लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने गाड़ी का शीशा तोड़कर बैग निकाला। बैग खोलने पर ज्योति का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। इस दौरान शिवम भाग गया। लोगों के मुताबिक, पिछले दो दिनों से ज्योति के कमरे से बदबू आ रही थी, लेकिन चूहा मरा होने का अनुमान लगाकर पड़ोसी बदबू सहते रहे। एसएचओ धमेंद्र कुमार ने बताया कि शव को देखकर प्रतीत हो रहा था कि 4-5 दिन पहले ज्योति की हत्या करके शव को बैग में छिपाया गया। कमरे की तलाशी में पुलिस को उसकी आईडी और भाई धर्मेंद्र का नंबर भी मिला। जिस पर पुलिस ने सूचना दी। भाई से बातचीत के बाद पुलिस को पता लगा कि ज्योति की अभी तक शादी नहीं हुई है। पुलिस ने हत्या का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस करती रही तलाश, लोगों ने पकड़ा आरोपी
सूचना के बाद पुलिस के पहुंचने पर आरोपी अपने घर के आसपास ही घूमता रहा। पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ सकी। बुधवार शाम आसपास के लोगों ने आरोपी को घूमते हुए दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव ले जाने के लिए किराए पर लाया था कार
शिवम जिस का गाड़ी का इस्तेमाल शव को ठिकाने लगाने में करने वाला था, वह उसने एक प्राइवेट कंपनी से ऑनलाइन बुक कराई थी। वह खुद ही कंपनी के लक्ष्मी नगर साइट ऑफिस से कार को किराए पर लेकर आया था।

प्रेमी बोला, प्रेमिका ज्योति ने लगाया था फंदा
पुलिस सूत्रों की मानें तो पूछताछ में शिवम ने बताया कि दो दिन पहले वह शराब पीकर घर पहुंचा था। इससे ज्योति नाराज हो गई। उसने बाथरूम में जाकर फंदा लगा लिया। पकड़े जाने के डर से किसी को बताया नहीं और शव को कमरे में ही छुपाकर रखा था। वह धूपबत्ती और डियोडोरेंट से शव की बदबू को रोकने की कोशिश कर रहा था। रात में वह शव को ठिकाने लगाने जा रहा था। एसएचओ खोड़ा धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि युवती ज्योति की हत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के शरीर में चोट के निशान मिले हैं। ज्योति के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन जो शिकायत देंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


11 मई को भी लिवइन में हुई थी प्रेमिका की हत्या
खोड़ा की कालोनी में 11 मई को भी प्रेमी ने विवाद होने पर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी थी। प्रेमिका मुंबई से अपने पति को छोड़कर खोड़ा में प्रेमी के साथ लिवइन में रह रही थी। परिजनों ने मुंबई में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। हत्या होने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed