फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   रमा हत्याकांड में एक बीटेक छात्र भी था शामिल-Cordination

रमा हत्याकांड में एक बीटेक छात्र भी था शामिल-Cordination

Fri, 01 Sep 2017 01:25 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
रमा हत्याकांड में एक बीटेक छात्र भी था शामिल-Cordination
रमा हत्याकांड में एक बीटेक छात्र भी था शामिल
विज्ञापन

राजेंद्र नगर में काल सेंटर कर्मी रमा हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी ननद हिना और शार्प शूटर का साथ देने वाले एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक बीटेक छात्र है और सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा था। रमा की हत्या से पहले छात्र ने ही इलाके की रेकी की थी। जल्द रुपये कमाने की चाह में उसने पूर्व में गिरफ्तार शूटर पुनीत का साथ दिया। मामले में पुनीत के साथी शूटर की तलाश अब भी जारी है।
17 अगस्त को साहिबाबाद के राजेंद्र नगर में प्रेम त्रिकोण में हिना ने शूटरों को साढ़े छह लाख रुपये की सुपारी देकर अपनी भाभी रमा की हत्या करवा दी थी। दो बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम रमा पर गोलियां बरसाई थीं। तब हिना वहीं मौजूद थी। पुलिस हिना और एक शूटर पुनीत को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो फुटेज में घटनास्थल पर एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान शूटर पुनीत के कॉल डिटेल से अर्थला निवासी सौरभ का नंबर मिला। घटना के समय उसकी लोकेशन भी राजेंद्र नगर थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा युवक सौरभ ही निकला। एसपी सिटी ने बताया कि सौरभ फरीदाबाद के एक कॉलेज में बीटेक छात्र है। दो साल पहले एक सत्संग में शूटर पुनीत से उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद वह पुनीत के साथ जुड़ गया था। पूछताछ में आरोपी सौरभ ने पुलिस को बताया कि उसका कार्य घटनास्थल की रेकी करना था और वारदात के बाद हिना को सुरक्षित वहां से ले जाना था, मगर घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा होता देख वह भाग निकला। इसके बाद हिना भी वहां से निकल गई थी।
विज्ञापन


फरार शूटर का नाम नहीं खोलना चाहती है पुलिस
पुलिस फरार शूटर का नाम नहीं खोलना चाहती है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी शातिर किस्म का है। उसके पकड़े जाने पर कई और मामलों का खुलासा होगा। नाम खोलने पर वह सतर्क हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed