फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मेडिकल रिपोर्ट में हुई किशोरी से दुष्कर्म की पुष्टि

मेडिकल रिपोर्ट में हुई किशोरी से दुष्कर्म की पुष्टि

Fri, 19 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल रिपोर्ट में हुई किशोरी से दुष्कर्म की पुष्टि
मेडिकल रिपोर्ट में हुई किशोरी से रेप की पुष्टि
विज्ञापन


साहिबाबाद। हिंडन इलाके में 13 जनवरी की शाम को किशोरी (13) के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बृहस्पतिवार को मेडिकल रिपोर्ट आ गई। इसमें सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया है।

एसएचओ साहिबाबाद राकेश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को किशोरी की मेडिकल जांच रिपोर्ट आई। इसमें किशोरी से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी नाबालिग हैं। ऐसे में उन्हें जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। गौरतलब है कि 13 जनवरी को हिंडन इलाके में चतुर्थ श्रेणी क्वार्टर निवासी एक किशोरी को पड़ोसी दो किशोर खेलने के बहाने बहलाकर ले गए। एकांत में किशोरों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया था। पुलिस के अनुसार रविवार और सोमवार को किशोरी ने मेडिकल जांच कराने से मना कर दिया था। इसके बाद मंगलवार को किशोरी का मेडिकल कराया गया। एसएचओ ने बताया कि अब मजिस्ट्रेट के सामने किशोरी के बयान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed