फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   फर्जी लूट में प्रिसीडियम स्कूल के कैशियर समेत दो गिरफ्तार

फर्जी लूट में प्रिसीडियम स्कूल के कैशियर समेत दो गिरफ्तार

Sat, 25 Nov 2017 01:26 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
फर्जी लूट में प्रिसीडियम स्कूल के कैशियर समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
रची लूट की साजिश, स्कूल
के कैशियर समेत दो गिरफ्तार
साहिबाबाद।
इंदिरापुरम स्थित प्रिसिडियम स्कूल के कैशियर ने पूर्व में हिसाब में हुई एक लाख की गड़बड़ी पूरी करने के लिए लूट की फर्जी योजना तैयार की। पुलिस को सूचना मिली कि स्कूल के कैशियर से बदमाशों ने यूपी गेट पर 1.10 लाख रुपये लूट लिए हैं। जांच में पुलिस ने लूट को फर्जी पाया। पुलिस ने कैशियर के एक साथी के पास से एक लाख 10 हजार रुपये और तीन मोबाइल बरामद कर दोनों को जेल भेजा दिया।

इंदिरापुरम एसएचओ सुशील दुबे ने बताया कि आरोपी की पहचान अमृतसर पंजाब निवासी सौरभ सिंह और कड़कड़डूमा निवासी रवि शर्मा के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के पास से तीन मोबाइल और एक लाख 10 हजार रुपये बरामद हुए हैं। दोनों आरोपी काफी समय से प्रिसिडियम स्कूल में काम कर रहे थे। पुलिस पूछताछ में कैशियर सौरभ ने बताया कि कुछ दिन पूर्व स्कूल के हिसाब में उससे एक लाख की गड़बड़ी हुई थी, जिसकी भरवाई उसने दोस्तों से उधार लेकर की थी। उसी भरपाई के लिए बृहस्पतिवार शाम उसने 1.10 लाख रुपये हड़पने की योजना बनाई। इसके लिए उसने स्कूल में काम करने वाले दोस्त रवि की मदद ली। आरोपी ने पहले रवि को फोन कर मौके पर बुलाया, उसके बाद उसे रुपये और 14 लाख के चेक देकर भेज दिया। देर शाम सौरभ ने अपने एडमिन हेड को फोन कर बताया कि वह स्कूल से रुपये और चेक लेकर दिल्ली स्थित स्कूल के एक दफ्तर में जमा कराने जा रहा था। यूपी गेट के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे रुपये लूट लिए। बात पुलिस तक पहुंची। शक होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने लूट की फर्जी कहानी गढ़ने के आरोप में दोनों सौरभ और रवि को जेल भेज दिया। रवि ने बताया कि उसने 14 लाख के चेक जला दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed