{"_id":"5952bc614f1c1bcf188b480c","slug":"111498594401-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगी बाइक चुराने वाले 8 धरे, 25 बाइक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महंगी बाइक चुराने वाले 8 धरे, 25 बाइक बरामद
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ बाइक चोर गिरफ्तार, 25 बाइक बरामद
दल्ली-एनसीआर में महंगी बाइक चुराने वाले आठ वाहन चोरों को इंदिरापुरम पुलिस ने नीतिखंड चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 25 बाइकें बरामद की हैं। पुलिस अब तक 10 बाइकों के मालिक की तलाश कर चुकी है।
एसपी सिटी आकाश तोमर ने प्रेस वार्ता में बताया कि नीतिखंड चौकी क्षेत्र में पेट्रोल पंप के आगे शिवमंदिर के पास पुलिस को चार बाइकों पर सवार आठ युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देख कर बाइक सवार भागने की कोशिश करने लगे।
हालांकि पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। इनके नाम विजयनगर निवासी आफताब, दिनेश, मनोज, मेहराज, खोड़ा निवासी दानिश, सिहानी गेट के सिब्बनपुरा निवासी अंकुर, भोपाल और गौतमबुद्धनगर निवासी सुहैल हैं।
विज्ञापन
इनकी निशानदेही पर पुलिस ने शक्तिखंड-4 स्थित एक झुग्गी झोपड़ी से चोरी की 21 बाइकें और बरामद कीं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दिन के समय वह साथियों के साथ ऐसे स्थान की रेकी करते थे जहां पर बाइक सुनसान इलाके में खड़ी हो। इसके बाद वह मास्टर चाभी से बाइक का ताला खोलकर उसे चुरा लेते थे। बाइक चोरी करने के लिए वे मॉल, अस्पताल और विभिन्न सोसायटी की पार्किंग आदि को चुनते थे।
एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि गिरफ्तार आफताब, दानिश, अंकुर, भोपाल, दिनेश पर गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद और दिल्ली के कई थानों में वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने 200 से अधिक बाइक चोरी के वारदात को कबूल किया है। एसपी सिटी ने बताया कि मनोज, मेहराज और सुहैल बाइक मैकेनिक हैं। गिरोह सरगना आफताब है।
पुलिस पूछताछ में दानिश ने बताया कि उसे महंगी बाइकों का शौक था। इस शौक के चलते वह बाइक चोरी करने लगा। वह दिन में ऑटो चलाता था और रात में चोरी करता था। उसने कई माह पूर्व करीब साढ़े तीन लाख रुपये कीमत की केटीएम बाइक चोरी की थी। उसे बुलेट बाइक चलाने का शौक था। बरामद 25 बाइक में दो बुलेट हैं।
एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि बदमाश खुद ही चोरी की बाइक काटते थे। बाइक काटने के बाद पार्ट को सेकेंड हैंड बाइक में लगाकर बेच देते थे। गिरोह के कुछ सदस्य बाइक खरीदने वालों की तलाश करते थे। ग्राहक मिलने पर महंगी बाइक को मात्र आठ से दस हजार रुपये में बेच दिया जाता था।