{"_id":"5bf9b20abdec22418d761423","slug":"101543090698-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, हालत गंभीर
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रॉपर्टी डीलर को ऑफिस में घुसकर गोली मारी, गंभीर
गाजियाबाद। ऑफिस में काम कर रहे एक प्रॉपर्टी डीलर पर चार युवकों ने फायरिंग कर दी। कंधे में गोली लगने से डीलर घायल हो गए। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस रंजिश का मामला मानकर जांच कर रही है।
विजय नगर निवासी संदीप प्रापर्टी डीलर का काम करते हैं। शनिवार शाम को विजय नगर स्थित अपने ऑफिस पर बैठे थे। बाइक सवार चार युवक आए और फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली संदीप के कंधे में लगी। जिससे वह घायल हो गए। आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। आरोपियों को जो भी दिखा उसकी ओर फायर किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रापर्टी डीलर को अस्पताल में भर्ती कराया है। संदीप की पत्नी अरुणिमा रघुवंशी ने बताया कि वह स्कूल में टीचर हैं। उन्होंने संदीप को शाम में फोन किया तो बताया कि वह प्लॉट देखने आए हैं। उसके बाद शाम सात बजे फोन पहुंचा कि संदीप को गोली मार दी गई है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। विजयनगर में उनके 200-200 गज के दो प्लॉट हैं।
आपसी रंजिश का मामला
प्रॉपर्टी डीलर से कुछ लोगों का पुराना विवाद चल रहा है। पुलिस के अनुसार उसी विवाद के चलते उन पर फायरिंग की गई है। बताया गया कि प्रॉपर्टी का विवाद भी हो सकता है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। देर रात तक तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
पुलिस का नहीं खौफ
जिले में लगातार, लूट, डकैती, हत्या की वारदात हो रही है। बदमाशों में पुलिस का डर नहीं है। हालांकि हाल में पुलिस ने दो मुठभेड़ की हैं। जिसमें बदमाश पकड़े गए हैं।
कोट......
प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग हुई है। मामला आपसी रंजिश का निकलकर आ रहा है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित का एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
श्लोक कुमार, एसपी सिटी