फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मॉर्निंग वॉक में मिली मौत, ट्रेन की चपेट में आई महिला-Ghaziabad city

मॉर्निंग वॉक में मिली मौत, ट्रेन की चपेट में आई महिला-Ghaziabad city

Thu, 15 Mar 2018 01:16 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
मॉर्निंग वॉक में मिली मौत, ट्रेन की चपेट में आई महिला-Ghaziabad city
मॉर्निंग वॉक में मिली मौत, ट्रेन की चपेट में आई महिला
विज्ञापन

गाजियाबाद।
रेलवे हाल्ट पर मॉर्निंग वॉक के लिए जाना एक महिला के लिए मौत का कारण बन गया। पति के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान ट्रैक पार कर रही महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। पति के सामने ही महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन पति ने कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
हादसा सुबह करीब 6:30 बजे आध्यात्मिक नगर रेलवे हाल्ट पर हुआ। नोएडा में इंजीनियर अख्तर हुसैन पत्नी मरियम (48) के साथ आकाश नगर, मयूर विहार डासना में रहते हैं। पति-पत्नी दोनों रोजाना सुबह आध्यात्मिक नगर हाल्ट के पास ही मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे भी दोनों मॉर्निंग वॉक पर निकले। आध्यात्मिक नगर हाल्ट का एक प्लेटफार्म उनके घर की ओर है और दूसरा रफीकाबाद की ओर बना है। पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी दोनों अपने घर की ओर बने प्लेटफार्म पर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान मरियम ने पति से दूसरे प्लेटफार्म पर टहलने की बात कही। पति अख्तर हुसैन ने इंकार किया, लेकिन वह नहीं मानीं। इस पर दोनों ट्रैक पार कर दूसरे प्लेटफार्म पर जाने लगे। अख्तर हुसैन प्लेटफार्म पर चढ़ गए थे और मरियम भी चढ़ने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाली एक सुपरफास्ट ट्रेन आई और मरियम उसकी चपेट में आ गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एसएचओ मसूरी सतेंद्र प्रकाश सिंह का कहना है कि सूचना पर थाना पुलिस को मौके पर भेजा गया, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने और कार्रवाई किए जाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

--
ट्रेन की तेज रफ्तार से नहीं मिला भागने का मौका
पुलिस के मुताबिक आध्यात्मिक नगर हाल्ट पर सिर्फ पैसेंजर ट्रेनें रुकती हैं। सुपरफास्ट ट्रेनों का स्टॉपेज न होने की वजह से यहां उनकी रफ्तार ज्यादा रहती है। हादसे के समय भी ट्रेन की रफ्तार ज्यादा थी। ऐसे में मरियम को भागने का भी मौका नहीं मिल पाया। अगर वह दौड़कर दूसरे ट्रैक पर आ जाती तो शायद जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed