{"_id":"587f99fd4f1c1bda30eff906","slug":"100-busy-state-said-that-we-come-here-to-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी-100 वाले बोले-बिजी हैं हम, यहीं आ जाओ सूचना देने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी-100 वाले बोले-बिजी हैं हम, यहीं आ जाओ सूचना देने
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 18 Jan 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद। आरडीसी में लालकुआं निवासी जवाहर मेहता की बाइक चोरी कर ली गई। उन्होंने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी तो यूपी-100 की पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचे के बजाय उन्हें वापस कॉल कर कहा कि वे एचडीएफसी बैंक की शाखा केसामने हैं, वहां आकर सूचना दें कि क्या हुआ है।
विज्ञापन
जवाहर मेहता के मुताबिक, वह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी करते हैं। बुधवार को वह आरडीसी स्थित आईडीबीआई बैंक आए थे। बाइक खड़ी कर बैंक में गए। आधा घंटे बाद वापस लौटे तो उनकी बाइक गायब थी।
विज्ञापन
उन्होंने 100 नंबर पर कॉल की, जो लखनऊ में यूपी-100 पर गई। वहां से उन्होंने आरडीसी में गश्त कर रही यूपी-100 की पुलिस रेस्पांस व्हीकल (पीआरवी) को कॉल कर बताया और उनका नंबर भी दिया।
विज्ञापन
थोड़ी देर बाद पीआरवी से उन्हें कॉल आई कि वह एचडीएफसी के सामने गश्त करने में व्यस्त हैं, वहीं आकर उन्हें जानकारी दें, वे मौके पर नहीं आ रहे हैं। जवाहर ने कविनगर पुलिस से इसकी शिकायत की है और बाइक चोरी की रिपोर्ट लिखाई है।