{"_id":"56eada244f1c1be7228b45d6","slug":"1-85-lakh-looted-from-money-transfer-booth-operator","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनी ट्रांसफर बूथ संचालक से 1.85 लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनी ट्रांसफर बूथ संचालक से 1.85 लाख लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 17 Mar 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
युवक से लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिव विहार फेस द्वितीय में बुधवार शाम चार-पांच बदमाशों ने मनी ट्रांसफर बूथ संचालक से 1.85 लाख रुपये, एक लैपटॉप और अन्य कीमती कागजात लूट लिए। विरोध करने पर पीड़ित के साथ मारपीट की। चाकू मारकर घायल कर दिया और भाग गए।
विज्ञापन
पावी सादकपुर, शिव विहार फेस द्वितीय निवासी माहेश्वरी प्रसाद लोनी तिराहे पर जय टेलीकॉम मनी ट्रांसफर बूथ चलाते हैं। बुधवार शाम बूथ बंद कर घर जा रहे थे, जब वह कालोनी में पहुंचे तो पीछे से आकर चार पांच बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने उनके हाथ से बैग लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। चाकू मार कर घायल कर दिया। बदमाश बैग लूट कर भाग गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें साहिबाबाद के अंबे हास्पिटल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस को बताया कि बैग में 1.85 लाख रुपये और एक लैपटॉप भी था। ट्रॉनिका सिटी थाना एसओ शीलेश यादव का कहना है कि पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम को झगड़ा होने की सूचना दी थी। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अब पीड़ित ने 1.85 लाख रुपये और बैग लूटने की बात बताई है। मामले की जांच कर जा रही है।