{"_id":"5898b5354f1c1b8852378999","slug":"created-a-stir-with-metal-detector-beeped-were-rebuilt-platform-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेटल डिटेक्टर की बीप से मचा हड़कंप, दोबारा बनाया गया मोदी का मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेटल डिटेक्टर की बीप से मचा हड़कंप, दोबारा बनाया गया मोदी का मंच
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 07 Feb 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
मंच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन में दबी कीलों ने रविवार देर रात एसपीजी और सुरक्षा अधिकारियों के होश उड़ा दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए तैयार किए जा रहे मंच की जांच के दौरान मेटल डिटेक्टर के बीप करने पर एसपीजी ने तत्काल काम रुकवा दिया। इसके बाद मंच की पूरी जगह पर एसपीजी की निगरानी में खुदाई की गई।
विज्ञापन
करीब चार घंटों की मशक्कत के बाद एसपीजी ने मंच बनाने के स्थान को हरी झंडी दे दी।आठ फरवरी को भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम तय हो गया है। रविवार दोपहर को आए इस प्रोग्राम के बाद से ही प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन
जनसभा के लिए कमला नेहरू नगर स्थित मैदान का चयन किए जाने के बाद वहां युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया गया। ग्राउंड में 60 फीट लंबे, 24 फीट चौडे़ और 8 फीट ऊंचे मंच का निर्माण रविवार देर शाम से ही शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन
काम शुरू होने के थोड़ी ही देर बाद एसपीजी ने जब मंच के स्थान की मेटल डिटेक्टर से जांच की तो कुछ जगहों पर वह बीप देने लगा। इस पर एसपीजी ने मंच निर्माण के कार्य को रुकवा दिया। जरा ही देर में अधिकारी और भाजपाई वहां एकत्र हो गए। बाद में एसपीजी के निर्देश पर मंच की जगह की खुदाई शुरू की गई।
पूरे स्थान को एक-एक फीट गहरा गड्ढा खोदा गया। बाद में पता चला कि मैदान में दबी लोहे की कीलों के चलते मेटल डिटेक्टर बीप दे रहा था। इसके बाद एसपीजी द्वारा मंच बनाने को हरी झंडी देने पर काम शुरू किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आठ फरवरी को होने जा रही जनसभा के लिए चिन्हित मैदान के पास ही तीन स्थानों पर हैलीपैड बनाए गए हैं। सोमवार दोपहर एसपीजी ने रैली स्थल और उसके बराबर में ग्राउंड में तैयार किए गए हैलीपैड पर एसपीजी ने दो बार हेलीकॉप्टर की ट्रायल लैंडिंग की।
पायलट ने लैंडिंग स्थल की आसपास की व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिए। मोदी और उनके सुरक्षाकर्मी तीन हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। ऐसे में किस हेलीकॉप्टर में मोदी होंगे, सुरक्षा की दृष्टि से इसे अंतिम टाइम तक गोपनीय रखा जाएगा। तीनों जगह बने हैलीपैड को एसपीजी और पुलिस ने सुरक्षा घेरे में ले लिया है।
इनमें आम आदमी को प्रवेश की अनुमति नहीं है।इस दौरान एसपी सिटी सलमान ताज और सीओ द्वितीय मनीष मिश्र भी मौजूद रहे। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस बाहरी सुरक्षा व्यवस्था में लगेगी। रैली को लेकर ट्रैफिक पुलिस हापुड़ रोड और कमला नेहरूनगर में रैली स्थल के पास से गुजर रहे रोड पर तैनात रहेगी।
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि करीब 50 ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा इस दौरान कोई डायवर्जन नहीं किया जाएगा। प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए बनाए गए मंच के सामने डी-टाइप सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। साठ फीट के इस डी टाइप घेरे के बाद ही वीआईपी बैठाए जाने का प्लान है।
मंच के पीछे की ओर भी 45 फीट का घेरा बनाया गया है। इस घेरे में प्रधानमंत्री की निजी सुरक्षा वाली एसपीजी के अलावा अन्य किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं है। चारों और बाउंड्रीवॉल वाले कमला नेहरू नगर मैदान की एक दीवार को तोड़कर उसमें दो रास्ते बनाए गए हैं। इन रास्तों से आम जनता को प्रवेश दिया जाएगा।
इसके अलग दूसरी दिशा में वीआईपी गेट बनाया गया है। पीएम मोदी की फ्लीट के लिए वीवीआईपी गेट बनाया गया है। इस गेट से मंच तक सभी की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी। दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, गाजियाबाद प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया व महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा भी रैली स्थल का जायजा लेने पहुंचे।