फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Couple dies due to suffocation from geyser gas in Garhmukteshwar

UP: गीजर की गैस से दम घुटने से दंपती की मौत, परिजनों में कोहराम मचा

Fri, 14 Mar 2025 10:56 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 14 Mar 2025 10:56 PM IST
सार

हापुड़ के पास गढ़मुक्तेश्वर में आज एक घटना घट गई। यहां गीजर की गैस से दम घुटने से दंपती की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Couple dies due to suffocation from geyser gas in Garhmukteshwar
मृतक नवीन गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार को होली खेलने के बाद गैस गीजर से नहा रहे नवीन गुप्ता (42 ) की गैस की चपेट में आकर दम घुटने से मौत हो गई। उन्हें बचाने पहुंची पत्नी कविता (39)भी बेहोश हो गईं। जिन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दुल्हैंडी पर्व पर दंपती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं, आस पड़ोस में भी शोक की लहर है।

विज्ञापन


मोहल्ला घोसियान निवासी नवीन गुप्ता तहसील परिसर में स्टांप वेंडर का काम करते थे। शुक्रवार की शाम होली खेलने के बाद नवीन घर पहुंचे और एलपीजी गीजर चलाकर नहाने के लिए स्नानगृह में चले गए। होली खेलने के दौरान लगा रंग छुड़ाने में समय लगा, इस बीच उन्होंने गीजर चालू रखा। जिससे स्नानगृह में गैंस का गुबार बन गया। गैस की चपेट वह बेहोश होकर गिर गए।
विज्ञापन


बाथरूम से उनके गिरने की आवाज सुनकर पत्नी कविता वहां पहुंची, तो वह भी गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गई। माता-पिता को बेहोश देखकर बच्चों ने शोर मचाया, तो आस-पड़ोस के लोग उनके घर पहुंचे। जो तुरंत ही दोनों को स्थानीय चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने नवीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कविता की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। दंपती की मौत की सूचना मिलते ही दोनों बच्चों के साथ ही आस-पड़ोस में शोक की लहर दौड़ गई। दंपती की मौत की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed