फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Conversion was being done in beauty parlor in Khoda, three arrested

Ghaziabad News: खोड़ा में ब्यूटी पार्लर में कराया जा रहा था धर्मांतरण, तीन गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Conversion was being done in beauty parlor in Khoda, three arrested
खोड़ा। खोड़ा थाना क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर के अंदर धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने पादरी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि तीनों ने एक महिला को बहला फुसला कर उसका धर्मांतरण कराने का प्रयास किया, लेकिन महिला ने तीनों को पुलिस के हवाले कर शुक्रवार देर रात खोड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

खोड़ा मधु विहार निवासी सुनीता अरोड़ा ने बताया कि उनके पड़ोस में बबीता नाम की महिला ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। बबीता ने उन्हें मूल रूप से केरल के रहने वाले हाल पता दिल्ली मयूर विहार फेस दो निवासी अब्राहिम और रीबा से मिलाया था। अब्राहिम ने अपने आप को दिल्ली के एक चर्च में पादरी होना बताया। तीनों ने सुनीता को ब्यूटी पार्लर में होने वाली प्रार्थना में शामिल होने का आग्रह किया था। वह शुक्रवार को उनके स्टाफ की ओर से बुलाने पर ब्यूटी पार्लर गईं तो वहां पर सात-आठ लोग प्रार्थना कर रहे थे। हाथों में किताब लिए बैठे लोगों को पादरी प्रार्थना करा रहा था और लोग आमीन-आमीन बोल रहे थे। वहीं अब्राहिम ने सुनीता को यीशु के दर्शन कराने की बात कही, लेकिन इससे पहले सुनीता के गले पड़े कृष्ण भगवान के लॉकेट को उतारने और अपने देवी-देवाताओं के फोटो घर से बाहर निकालने की बात कही। ऐसा करने पर ही यीशु के दर्शन होने पर जोर दिया। सुनीता के विरोध करने पर आरोपियों ने धमकी दी। आरोप है कि सुनीता का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया। उन्होंने अपने लोगों को बुलाकर तीनों आरोपियों को पकड़ा और खोड़ा थाने लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

मजदूर वर्ग को लक्ष्य बना करा रहे धर्मांतरण
सुनीता ने बताया कि सात आठ माह से किराये की दुकान में गार्जियस पार्लर एंड कॉस्मेटिक के नाम से ब्यूटी पार्लर चल रहा है। दुकान का सामान्य पार्लर के रूप में उपयोग किया जाता है, लेकिन प्रार्थना के समय पार्लर के अंदर वाले कमरे से कुर्सी आदि को हटा दिया जाता था। उसके अंदर ही प्रार्थना सभा की जाती थी। उनके पार्लर पहुंचने पर भी अंदर लोगों को प्रार्थना कराई जा रही थी। स्टाफ के रोकने के पर वह नहीं रुकी और अंदर ही चली गईं थी। उसके बाद ही पादरी ने गले से लॉकेट आदि उतारने के लिए बोला था। शुरुआत से ही तीनों का व्यवहार हिंदू धर्म को लेकर अलग दिखा। उन्होंने आरोपियों और उनके साथियों से जान का खतरा होना बताया है। हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में कितने लोगों का धर्मांतरण कराया है इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस को पार्लर से भी कुछ नहीं मिला है। अब्राहिम और रीबा दोनों क्रिश्चियन हैं, जबकि एक साल पहले बबीता का धर्मांतरण हुआ है। तीनों ने पूछताछ में केवल प्रार्थना कराए जाने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक संपर्क के चलते जुड़े सुनीता से
खोड़ा और आसपास के क्षेत्र में सुनीता का राजनीतिक प्रभाव है। वह पूर्व में महिला मोर्चा अध्यक्ष खोड़ा व वर्तमान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजिका हैं। इस कारण लोग सुनीता के संपर्क में रहते हैं। सुनीता के संपर्क का लाभ उठाने के लिए ही बबीता उनको जोड़ना चाहती थीं। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed